{"_id":"5e4d66478ebc3ef24e1214c3","slug":"old-woman-dies-after-falling-by-train-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर परिवारवाले कर रहे थे आने का इंतजार, पर मिली सूचना....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर परिवारवाले कर रहे थे आने का इंतजार, पर मिली सूचना....
Wed, 19 Feb 2020 10:16 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के जमानिया इलाके के दरौली रेलवे स्टेशन पर बुधवार को डाउन लाइन में किसी अज्ञात ट्रेन से गिरकर पुष्पा देवी (55) निवासी शेरपुर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर मृतका का बेटा बृजेश भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
उसने बताया कि मेरी मां जमानिया रिश्तेदारी में गई थी और बुधवार की सुबह घर आने को कहा था, लेकिन ट्रेन से गिरकर मरने की सूचना मिली। दारोगा अजीत सिंह ने बताया कि सिर में चोट आने के कारण महिला की मौत हुई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन