फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Nominations of all advocates are correct, no one withdrew

सभी अधिवक्ताओं के नामांकन सही, किसी ने नहीं लिया वापस

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 18 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Nominations of all advocates are correct, no one withdrew
17jjrp31- झज्जर। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन की छंंटनी करते हुए चुनाव पर्यवेक्षक। स्र
झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर में चुनाव के लिए इस बार छह अधिवक्ता प्रधान पद के लिए आमने-सामने होंगे। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर सोमवार को किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया। सभी के नामांकन छंटनी के दौरान सही पाए गए हैं। अब 28 फरवरी को पांच पदों के लिए 16 अधिवक्ता बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार बार एसोसिएशन झज्जर के नामांकन वापिस व नामांकन छंटनी की प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में पांच पदों के लिए 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। इसमें सभी के नामांकन सही पाए गए। इसमें प्रधान पद के लिए छह अधिवक्ता, उप प्रधान पद के लिए दो अधिवक्ता, सचिव पद के लिए तीन अधिवक्ता, सह सचिव पद के लिए तीन अधिवक्ता और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

ये अधिवक्ता प्रधान की दौड़ में शामिल
- अजीत सोलंकी : अधिवक्ता अजीत अब तक बार एसोसिएशन झज्जर के आठ बार चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें से सात बार उन्होंने प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा था और चार बार जीत दर्ज की थी। वहीं, एक बार उन्होंने उपप्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा और उसमें जीत दर्ज की है। यह उनका बार एसोसिएशन झज्जर का नौवां चुनाव है। वहीं प्रधान पद के लिए यह उनका आठवां चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक गोयल : अधिवक्ता दीपक लगातार दूसरी बार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। वह वर्तमान में प्रधान है। पिछली बार हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में उन्होंने प्रधान पद पर जीत दर्ज की थी।
- यशपाल सैनी : अधिवक्ता यशपाल इससे पहले छह बार चुनाव लड़ चुके हैं। इसमें से दो बार वह प्रधान भी बन चुके हैं। अब वह बार एसोसिएशन झज्जर का सातवीं बार चुनाव लड़ेंगे।

- भावेश यादव : अधिवक्ता भावेश यादव ने अब तक बार एसोसिएशन झज्जर का पांच बार चुनाव लड़ा है। इसमें से वह एक बार उपप्रधान बने हैं। यह बार एसोसिएशन का उनका छठा चुनाव है।

-कुलभूषण भारद्वाज : अधिवक्ता कुलभूषण ने अब तक बार एसोसिएशन झज्जर का कोई चुनाव नहीं लड़ा है। यह उनका पहला चुनाव है।

-अजय डागर : अधिवक्ता अजय ने पहले एक बार चुनाव लड़ा है। इसमें उन्होंने सचिव के पद पर जीत दर्ज की थी। अब वह बार एसोसिएशन का दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार वह प्रधान पद के लिए चुनाव लडेंगे।
वर्जन

बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सभी अधिवक्ताओं के नामांकन सही पाए गए हैं। किसी भी अधिवक्ता ने नामांकन वापिस नहीं लिया है। अब चुनाव पर्यवेक्षकों की तरफ से चुनाव को लेकर आगामी चुनाव की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

- आरके वर्मा, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक, बार एसोसिएशन झज्जर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed