{"_id":"58ecf4474f1c1b9d36cf6939","slug":"narcotics-smuggling-by-sonali-bendre-s-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाली बेन्द्रे की कार से हो रही थी नशे की तस्करी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाली बेन्द्रे की कार से हो रही थी नशे की तस्करी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
सोनाली बेन्द्रे की कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकार आश्चर्य होगा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेन्द्रे की कार से राजस्थान में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही थी। राजस्थान में पाकिस्तानी सीमा से सटे बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना से इस कार को जब्त किया गया।
दरअसल पिछले साल एक अक्टूबर 2016 को यह इनोवा कार सोनाली के मुम्बई स्थित घर से चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट उनके पति गोल्डी रमेश बहल ने मुम्बई के जुहू थाने में अगले दिन दर्ज कराई थी। धोरीमन्ना थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि भजनलाल पुत्र कालूराम ढाका निवासी जालबेरी धोरीमन्ना व अन्य साथी राणाराम इस कार को लेकर बाड़मेर आ गए और डोडा तस्करी में उसका प्रयोग करने लगे।
आरोपियों के खिलाफ चोरी व तस्करी से सात-आठ मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने तस्करी के मामले में इन्हें दिसम्बर माह में गिरफ्तार किया था। तब पुलिस ने इस कार को जब्त कर लिया था। मंगलवार को सोनाली बेन्द्रे की यह कार बाड़मेर अदालत से उनके वकील ने छुड़वाई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोनाली बेन्द्रे का राजस्थान से नाता काफी पुराना है। वे वर्ष 1998 में अभिनेता सलमान खान के साथ जोधपुर में 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के लिए आईं थी। उस दौरान हुए हिरण शिकार मामले में वे मुख्य आरोपी सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, सतीश शाह के साथ सह आरोपी हैं।