बेरी। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के पहले चरण में 8 जिलों की बैठक पलवल में आयोजित की गई। बैठक में समाज की मजबूती और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सैनी, कोषाध्यक्ष कैलाश सैनी, महासचिव धर्मवीर सैनी, रोहित सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। झज्जर जिले से जिला अध्यक्ष नवीन सैनी बेरी अपनी पूरी टीम के साथ पलवल बैठक में पहुंचे। उन्होंने झज्जर में सैनी समाज को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे। उन्होंने आग्रह किया कि गांव-गांव, शहर-शहर जाकर समाज के लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर उन्हें मजबूती प्रदान करें।
इस अवसर पर रामबीर सैनी को सर्वसम्मति से जिला सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सर्वेश सैनी, अरुण सैनी, वीरेंद्र सैनी, सुनील सैनी, प्रेमराज सैनी, नरेंद्र सैनी, मनोहरलाल सैनी, जीवन सैनी मौजूद रहे।