{"_id":"69fabb5f54d28d4bca0940de","slug":"mbbs-student-injured-in-road-accident-dies-bastar-news-c-1-1-noi1494-4247944-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र की सड़क हादसे में मौत, तीन दिन तक चला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र की सड़क हादसे में मौत, तीन दिन तक चला उपचार
Wed, 06 May 2026 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज डिमरापाल
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र तीन दिन पहले नगरनार में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये थे। वहीं, साथ में बैठी एक अन्य छात्रा को भी गंभीर चोट आई थी। घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया था। जहां बुधवार की सुबह 4 बजे छात्र ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के कुछ छात्र रविवार की सुबह घूमने के लिए तिरिया गए हुए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान अचानक छात्र का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक नगरनार मार्ग में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी छात्रा दूर जा गिरी। जबकि छात्र ट्रक से जा भिड़ा। इस घटना में छात्र को गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए साथ गए छात्रों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेकाज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि एमबीबीएस छात्रों ने अचानक से घूमने जाने का प्लान बनाया और रविवार को कुछ छात्रों ने अपने बाइक में सवार होकर सुबह के समय तिरिया के लिए निकल गए। तिरिया से वापस सभी छात्र अपने अपने बाइक में वापस मेकाज के लिए निकल गए। लेकिन नगरनार मार्ग में पहुंचने के दौरान अचानक से आधी तूफान शुरू हो गया। वहीं, सड़क किनारे खड़े ट्रक छात्र को दिखाई नहीं दिया और ट्रक से जा टकराया। इस घटना में बाइक में पीछे बैठी छात्रा दूर जा गिरी।
विज्ञापन
इस घटना में छात्र के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। अन्य साथियों ने एम्बुलेंस की मदद से पहले घायलों को महारानी अस्पताल ले गए। उसके बाद सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल लाया गया। छात्र को देर रात मेकाज में भर्ती किया गया। तीन दिनों तक चले उपचार के बाद छात्र ने दम तोड़ दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक छात्र राजनांदगांव का बताया जा रहा है। वहीं, 6 माह पहले ही उसने यहां पर एडमिशन लिया था।