{"_id":"1231e016c6ed1a9a19b4ca26e708f71f","slug":"marriage-palace-owner-agreed-to-pay-a-lump-sum-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरिज पैलेस मालिक एकमुश्त टैक्स देने को राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैरिज पैलेस मालिक एकमुश्त टैक्स देने को राजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मैरिज पैलेस मालिकों ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह अलग-अलग टैक्स वसूलने के बजाए उनसे एक मुश्त टैक्स की वसूली कर ले।
पंजाब मैरिज पैलेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वीरवार को एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग कमिश्नर अनुराग वर्मा के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार ने मैरिज पैलेसों पर कई टैक्स लगा दिए हैं जिससे समस्या खड़ी हो गई है। इसलिए मैरिज पैलेसों से एक मुश्त टैक्स वसूली की जाए। बैठक में अनुराग वर्मा ने कहा कि अगर मैरिज पैलेस मालिक एकमुश्त टैक्स देने को तैयार हैं तो विभाग को समस्या नहीं है लेकिन क्या सभी मैरिज पैलेस मालिक इस निर्णय से सहमत हैं।
विभाग राज्य के सभी मैरिज पैलेस मालिकों के साथ बैठकें करेगा। अगर सभी मैरिज पैलेस मालिक एकमुश्त टैक्स देने को तैयार हो जाते हैं तो सरकार क ो कोई आपत्ति नही होगी।
अगर मैरिज पैलेसों की इस पर जल्द सहमति हो जाती है तो सरकार इसी वर्ष से ही एकमुश्त टैक्स वसूल करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है कि चैंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) के तहत मैरिज पैलेसों का आकार देख कर टैक्स तय किया जाएगा।