{"_id":"58d9f3194f1c1b447763ea54","slug":"march-s-heat-broke-record-for-seven-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च की गर्मी ने सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें कब कितना रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च की गर्मी ने सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें कब कितना रहा तापमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
मार्च की गर्मी ने सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च की गर्मी ने मुश्किलें बढ़ा दी है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एयरपोर्ट के पास तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। जो पिछले सात सालों में सबसे अधिक तापमान था। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जता दी थी कि इस बार मार्च पिछले सालों की गर्मी का रिकार्ड तोड़ सकता है। साल 2010 में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो चंडीगढ़ का आल टाइम रिकार्ड भी है। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है।
रविवार रात का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले समय में तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। खासकर रात के तापमान में। दूसरी तरफ गर्मी से राहत मिलने के बिल्कुल भी आसार नहीं है।
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में मौसम ड्राई रहना वाला है। इससे गर्मी बढ़ने के पूरे आसार हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पास दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच।
विज्ञापन
कब कितना अधिकतम तापमान रहा
साल तापमान
2016 33.4
2015 33.6
2014 30.7
2013 31.1
2012 34.1
2011 33.0
2010 38.2