{"_id":"5875e3ba4f1c1be165baa00e","slug":"manipur-assembly-election-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में 4 और 8 मार्च को होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर में 4 और 8 मार्च को होंगे चुनाव
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनाव तारीखों का एलान कर दिया। मणिपुर में 4 और 8 मार्च को दो चरणों में मतदान होगा। इसके साथ ही पांचों राज्यों में तत्काल आचार संहिता लागू हो जाने की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नसीम जैदी ने कहा कि 11 मार्च को सभी चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जैदी ने बताया कि पांच राज्यों की 690 विधानसभा सीटों पर कुछ 16 करोड़ मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे जिनके लिए आयोग ने पिछले चुनाव के मुकाबले 15 फीसदी अधिक यानी 1.85 लाख मतदान केंद्र तैयार किए हैं।
विज्ञापन
मणिपुर में पिछले साल की चुनावी हिंसा को देखते हुए वहां दो चरणों में क्रमश: 4 मार्च (38 सीटें) और 8 मार्च (22 सीटें) को वोट डाले जाएंगे। जैदी ने कहा कि मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च, 2017 को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
आयोग ने गोवा और मणिपुर के लिए खर्च सीमा 20 लाख रुपये रखी है। इसके अलावा उम्मीदवार को ‘नो डिमांड सर्टिफिकेट’ फॉर्म पर हलफनामा देना होगा कि उनके नाम पिछले दस वर्षों से बिजली, पानी, टेलीफोन बिल और सरकारी आवास का कोई किराया बकाया नहीं है। उम्मीदवार को यह भी घोषणा करनी होगी कि वह भारत का नागरिक है और किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं ली है।