{"_id":"5bed7760bdec2269812a9c44","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-2018-congress-rebels-may-face-action-hints-kamalnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस में भी बागियों पर गिरेगी गाज, कमलनाथ का इशारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस में भी बागियों पर गिरेगी गाज, कमलनाथ का इशारा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Nov 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Kamal Nath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में भाजपा के 53 बागियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद अब संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस भी इसी तरह की कार्रवाई अपने बागियों पर कर सकती है।
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से जब इस बारे में सीधा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "हम बागियों की सूची मंगा रहे हैं, कई बागियों ने फोन किया है कि हमने नामांकन वापस नहीं लिया है। एक-दो दिन में फैसला करेंगे।"
मध्यप्रदेश में नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 नवंबर थी। टिकट कटने से नाराज कई विधायकों और दूसरे नेताओं ने निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरने का फैसला कर लिया। अब कमलनाथ ऐसे नेताओं से फोन पर बात करने का जिक्र कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि मान-मनौव्वल का दौर न चला हो लेकिन कुछ ऐसी सीट रहीं जहां कांग्रेस बागियों को घर में ही राजीनामा करने पर मना नहीं पाई।
विज्ञापन
उज्जैन दक्षिण से राजेंद्र वशिष्ठ के सामने बागी जयसिंह दरबार मैदान में हैं। जयसिंह को चुनाव चिह्न 'लिफाफा' मिला है। महिदपुर से भी कांग्रेस के बागी दिनेश जैन बोस को 'ट्रैक्टर चलाता किसान' चिन्ह मिल चुका है। वहीं उज्जैन उत्तर में माया त्रिवेदी 'टॉर्च' चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगी। आलीराजपुर की जोबट से भी विशाल रावत कांग्रेस की राह में रोड़ा अटकाने का काम करेंगे।
इस बार भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही जगह बड़े पैमाने पर बागी सामने आए हैं। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले बागियों को साधने की चुनौती भी बड़ी है।