{"_id":"5bfab90abdec22416e6262bb","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-2018-amar-ujala-samwad-shobha-ojha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद में बोलीं शोभा ओजा, मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा की सांस जरूर टूटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद में बोलीं शोभा ओजा, मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा की सांस जरूर टूटेगी
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में शोभा ओजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश चुनावों पर अमर उजाला के खास कार्यक्रम संवाद में राजनीति के दिग्गज जुटे। प्रदेश की राजधानी भोपाल में अमर उजाला ने अपने सहयोगी डीएनएन के साथ इस बेहद खास कार्यक्रम संवाद का आयोजन किया। इस मंच पर मध्यप्रदेश की हर सियासी हलचल और मुद्दों पर बहस हुई और सवाल जवाब का दौर चला। छठवें सत्र में कांग्रेस नेता शोभा ओजा ने शिरकत की। उनसे सवाल जवाब का दौर पढ़िए।
विज्ञापन
सवाल- इस बार कांग्रेस की सांस तो नहीं टूटेगी।
जवाब- कांग्रेस की तो नहीं लेकिन भाजपा की जरूर टूटेगी। जैसा कि सभी उपचुनाव में हमारी पार्टी जीतती आई है। इस बार जनता में आक्रोश है। बदलाव की स्थिति दिख रही है।
विज्ञापन
सवाल- आपके इन 15 सालों में ऐसे कौन से सवाल हैं, जिससे शिवराज सिंह परेशान हुए हों।
जवाब- कांग्रेस ने सभी मुद्दों को उठाया है। चाहें किसान आंदोलन हो, महिला सुरक्षा हो, रोजगार का मुद्दा हो। इन सभी के बीच शिवराज सिंह चौहान परेशान नजर आए हैं।
विज्ञापन
सवाल- कांग्रेस गौशाला बनाने की बात कर रही है। इसके पहले कभी नहीं किया। ऐसा क्यों।
जवाब- कांग्रेस सरकार हमेशा से गाय को लेकर संवेदनशील रही है। हमारे विधायक आरिफ अकील ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था। हमारी पार्टी धर्म को वोट के लिए
इस्तेमाल नहीं करती है।
सवाल- कमलनाथ, ज्योतिराज सिंधिया और दिग्विजय सिंह क्या तीनों एकजुट हैं।
जवाब- हां, तीनों एकजुट हैं। अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं।
सवाल- टिकट को लेकर खुलेआम लड़ाई दिखाई दी।
जवाब- टिकट को लेकर कोई लड़ाई नहीं हुई।
सवाल- आप सरकार में आते हैं, तो पांच साल में आप क्या करेंगे।
जवाब- कांग्रेस के वचन पत्र में सभी जानकारी दी गई हैं। मुख्य रूप से युवाओं के लिए रोजगार और किसानों का मुद्दा जुड़ा हुआ है।
सवाल- रेप पर कानून बनाया गया है। क्या कांग्रेस इसका सम्मान करती है।
जवाब- हां, कांग्रेस सम्मान करती है। लेकिन कानून के प्रति सभी राजनैतिक दलों को संवेदनशील होना पड़ेगा।
सवाल- कांग्रेस के नेता पीएम को लेकर कुछ भी बोल देते हैं। यह अनुशासनहीनता कब खत्म होगी।
जवाब- बीजेपी तोड़ मरोड़कर कुछ अंश पेश करती है। यह सब अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भाजपा कर रही है।
सवाल- दिग्विजय सिंह के शासनकाल को जनता नहीं भूला पाती। आखिर जनता किस आधार पर कांग्रेस को वोट दे।
जवाब- मप्र को केंद्र से फंड कम आता था। जितना आता था। उसके आधार पर काम किया जाता था।
