फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi nomination varanasi know all live update

काशी के कोतवाल से अनुमति लेकर पीएम मोदी ने दाखिल किया पर्चा, सिद्धि योग में भरा नामांकन

Fri, 26 Apr 2019 02:52 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 26 Apr 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi nomination varanasi know all live update
नामांकन दाखिल करते पीएम मोदी - फोटो : ani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मोदी सुबह लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर कलेक्ट्रेट भवन में पहुंचे और अपना नामांकन पत्र पेश किया । मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे ।

विज्ञापन


नामांकन से पहले मोदी ने शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अपना दल सोनेलाल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल से मुलाकात की। कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व मोदी ने प्राचीन काल भैरव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की । सुबह उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को भी संबोधित किया ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं काशी के कोतवाल से अनुमति लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने आया हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक डोम राजा परिवार के एक सदस्य के साथ भाजपा कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता और समाजसेविका अन्नपूर्णा शुक्ला बनीं। 

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में बोले ये मोदी

Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi nomination varanasi know all live update
बच्चों से मिलते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

नामांकन के बाद पीएम मोदी ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि अब ऐसा माहौल बन चुका है कि मोदी तो जीत गए और वोट नहीं करोगे तो भी चलेगा। मैं गुजारिश करता हूं कि कृपा कर के ऐसे लोगों की बातों में ना आए। मतदान करना आपका अधिकार है, लोकतंत्र एक उत्सव है। ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए ताकि देश मजबूत हो सके। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों की क्लास भी ली। बच्चों से गिनती और कविताएं सुनीं। 

एनडीए नेताओं से की मुलाकात

Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi nomination varanasi know all live update
एनडीए के नेताओं के साथ पीएम मोदी - फोटो : self

पीएम मोदी के नामांकन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल मौजूद रहे।

वहीं, अन्नाद्रमुक नेता ओ पन्नीरसेल्वम और थम्बीदुरई, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल और एनडीपीपी नेता और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो भी बनारस पहुंचे। इन सभी का भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने स्वागत किया।

भाजपा की तरफ से शाह के अलावा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उत्तरप्रदेश के प्रभारी जेपी नड्डा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे। नामांकन के बाद पीएम मोदी ने कुछ देर बैठ कर सभी से बात की। नामांकन से पहले जब पीएम मोदी अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल से मिले तो झुक कर पीएम ने बादल का पैर छुआ।

काल भैरव में पीएम मोदी ने किए दर्शन

Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi nomination varanasi know all live update
नरेंद्र मोदी - फोटो : ani

पीएम मोदी वाराणसी में नामांकन करने आए थे। नामांकन करने के पहले पीएम मोदी ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले भगवान काल भैरव का दर्शन किया। पीएम मोदी 10.50 पर काल भैरव मंदिर पहुंचे।

मंदिर के पुजारी ने पीएम मोदी को विधि विधान से दर्शन-पूजन कराया। साथ ही पीएम मोदी को तुलसी की माला पहना कर सम्मानित किया। पीएम मोदी ने काल भैरव से प्रार्थना की कि देश स्वच्छ बने। साथ ही मोदी ने काशी के कोतवाल से नामांकन करने जाने की अनुमति मांगी।

बूथ कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, भरा मतदान करने का जोश

Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi nomination varanasi know all live update
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम - फोटो : ani
नामांकन से पहले 9.40 बजे होटल डी पैरिस में पीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी ने कहा कि मैं भी एक बूथ कार्यकर्ता था। मुझे भी दीवारों पर पोस्टर लगाने का सौभाग्य मिला है। देश भर के कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक काशी घाट से पोरबंदर तक उत्साह का माहौल है। देश में लोग खुद कह रहे हैं 'फिर एक बार मोदी सरकार'।

 पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में इतने चुनाव हुए, लेकिन ये चुनाव होने के बाद पॉलिटिकल पंडितों को माथापच्ची करनी पड़ेगी। क्योंकि आजादी के बाद पहली बार प्रो इंकम्बैंसी लहर दिखाई दे रही है। जनता ने पूरे देश के राजनीतिक चरित्र को बदल दिया है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने सरकार चुनने का मन बना लिया है। इतिहास का ये पहला मौका है कि इस तरह का चुनाव हो रहा है। जनता हमें जैसा प्यार दे रही है उसका हर पल आभार जताना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव के दो पहलू हैं, पहला काशी लोक सभा जीतना। मेरे हिसाब से ये काम कल पूरा हो गया है। दूसरा काम अभी बाकी है वो है पोलिंग बूथ जीतना और एक भी पोलिंग बूथ भाजपा का झंडा झुकने नहीं देना है।
 
वोट का महत्व बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण होता है। भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते बनारस वालों की कठिनाई बहुत है। क्योंकि और जगह तो सबका उम्मीदवार साथ चलकर प्रचार करता है लेकिन आप इतने काम नसीब हैं कि आपका उम्मीदवार तो पर्चा भरकर ही यहां से चला जायेगा।

 जोश भरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में हमें कुछ रिकॉर्ड भी तोड़ने हैं और लोकतंत्र को जीताना है। रिकॉर्ड ये तोड़ना है कि अब तक बनारस में, उत्तर प्रदेश में जितना पोलिंग हुआ है, उससे कहीं ज्यादा वोटिंग हो। दुनिया को दिखा देना है कि मतदान के सारे रिकॉर्ड हम तोड़ देंगे।

मैं चाहता हूं कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान 5% ज्यादा होना चाहिए। हमें तय करना चाहिए कि अगर हमारे पोलिंग बूथ में 100 वोट पड़ते हैं तो 105 माताओं-बहनों के पड़ें। जब कोई गलत बात कहे तो उसे आप मोदी के खाते में जमा कर दो। मैं गंदी से गंदी चीजों से, कूड़े-कचरे से भी खाद बना देता हूं और उसी से ही कमल खिलाता हूं।

अस्सी घाट पहुंचे पीएम मोदी:
पीएम मोदी शुक्रवार सुबह  अपने किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने अस्सी घाट गए थे। वहां से लौटने के बाद पीएम मोदी ने नामांकन दाखिल किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed