{"_id":"db852b930c8432b81650d9f15e12a594","slug":"kiwi-rose-pan-roll","type":"story","status":"publish","title_hn":"किवी रोज पान रोल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किवी रोज पान रोल्स
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Jul 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हम आपकों किवी रोज पान रोल्स बनाना सिखा रहे हैं। यह रेसिपी अमर उजाला को देहरादून से रेसकोर्स निवासी रमित घई ने भेजी है।
विज्ञापन
सामग्रीः
(1) 400 ग्राम मिल्क मेड
(2) 400 ग्राम कद्दूकस किया हुआ नारियल
(3) कीवी फल: चार कटे हुए और एक सजावट के लिए
(4) चेरी: 2 से 3 चम्मच
(5) पान के पत्ते: चार पत्ते बारीक कटे हुए और चार पत्ते सजाने के लिए
(6) गुलाब (गुलकंद) : 5 चम्मच
विधि: -
सबसे पहले एक बर्तन में मिल्क मेड डालें। फिर इसमें गुलकंद डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें कटी हुई किवी, टूटी फ्रूटी, कटे हुए पान के पत्ते मिला लें।
आखिर में इस मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ नारियल मिलाकर मिश्रण के रोल बना लें। रोल बनाने के बाद इनमें एक बार फिर कद्दूकस किए हुए नारियल की कोटिंग करें।
अब आपकी डिश तैयार है। आप इसे पान के पत्तों के साथ सजा कर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।