फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Khastahal ambulance, the roads are bad

खस्ताहाल एंबुलेंस, बीच रास्ते हो जाती हैं खराब

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 28 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Khastahal ambulance, the roads are bad
27jjrp07 टूटी हुई एंबुलेंस के पीछे की लाइट। संवाद
झज्जर। नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस व्यवस्था बीमार पड़ गई है। नागरिक अस्पताल में बनी अव्यवस्थाएं मरीजों का मर्ज बढ़ा रही हैं। एंबुलेंस की हालत तो ऐसी है कि राह चलते कभी भी खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन

कभी पहिया निकल जाता है तो कभी इंजन बंद पड़ जाता है। ऐसा पिछले तीन दिन में दो बार हो चुका है। पहला मामला बेरी का है, जहां चलती एंबुलेंस का पहिया निकल गया और दूसरा मामला बहादुरगढ़ रोड का है, जहां एंबुलेंस का इंजन बीच रास्ते बंद पड़ गया। एंबुलेंस में सवार महिला को अस्पताल ले जाने के लिए दूसरी एंबुलेंस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में करीब 22 एंबुलेंस हैं। इनमें से पांच एंबुलेंस झज्जर और तीन बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में तैनात गई हैं। इसके अलावा बेरी, मातनहेल, दूबलधन, छारा, डीघल, माछरौली, ढाकला और जहांगीरपुर के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एक-एक एंबुलेंस सहित अन्य जगह पर तैनात की गई है। मगर परेशानी यह है कि इनमें से ज्यादातर एंबुलेंस कंडम की श्रेणी में जा चुकी हैं। मगर विभाग की ओर से नई एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण यहां पुरानी से ही काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन लाख किलोमीटर तक चल चुकी एंबुलेंस
झज्जर जिले में तैनात लगभग सभी एंबुलेंस एक लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं। इनमें से कुछ तो ऐसी हैं जो ढाई से तीन लाख किलोमीटर तक चल चुकी हैं। यह एंबुलेंस कहीं भी जाती हैं तो रजिस्टर में इनके किलोमीटर दर्ज किए जाते हैं। एंबुलेंस इतनी पुरानी हो गई हैं कि अब उनका लोहा भी गलने लगा है। कुछ एंबुलेंस की पीछे की लाइट टूटी हुई हैं। कुछ का दरवाजा फंसा रहता है तो कुछ स्टार्ट होने में ही परेशानी करती हैं। ऐसे में इन एंबुलेंस में बढि़या काम होने की उम्मीद ही नहीं की जा सकती है।



वर्जन
विभाग की ओर से नई एंबुलेंस आनी हैं। इसके बारे में पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है नागरिक अस्पताल को नई एंबुलेंस जल्द मिलेंगी। इनके आने के बाद व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार होगा। -डॉ. सुशील, डिप्टी सीएमओ, रेफरल ट्रांसपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed