{"_id":"662a510b9ce0a0763000172e","slug":"khargone-news-kargone-news-c-1-1-noi1224-1633013-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone Accident: शादी समारोह से लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकराया, नौ घायल, चालक को दरवाजा काटकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone Accident: शादी समारोह से लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकराया, नौ घायल, चालक को दरवाजा काटकर निकाला
Thu, 25 Apr 2024 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:35 PM IST
सार
खरगोन से गुजर रहे भुसावल-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया। इसमें नौ लोग घायल हुए हैं। चालक इतनी बुरी तरह फंस गया था कि उसे निकालने के लिए गाड़ा का गेट काटना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर, जहां घायलों को भर्ती किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भुसावल-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर गुरुवार को हादसा हो गया। शहर से करीब 5 किमी दूर ग्राम जामली में बेकाबू वाहन पेड़ से टकरा गया। दुर्घयना में नौ लोग घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गया था, जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गेट और गाड़ी के आगे के हिस्सों को काट कर निकाला जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग इंदौर में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सभी 9 घायलों को अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया था, जहां से एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया है। हादसे में रीना पति रामलाल, रामलाल पिता धूमसिंह मुआसकला, भूरीबाई पति सुखलाल, सुखलाल पिता मढिया जामन्यापानी, सुखराम मढिया, सिरुबाई पति सुखराम हीरापुर, झामोबाई नवलसिंह, नवलसिंह पिता मढिया जामन्यापानी घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं ड्राइवर चीड़ा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया है। जबकि अन्य लोगो को सर और मुंह पर चोंटे आई हैं।
दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी गाड़ी जामली के पास पेड़ से टकरा गई, जिससे उनका एक्सीडेंट हो गया और वहां मोड पर ड्राइवर गाड़ी संभाल नहीं पाया था और उसे समय गाड़ी में एक ड्राइवर और 8 लोग बैठे हुए थे और सभी शादी में से इंदौर से वापस आ रहे थे।

ट्रामा सेंटर, जहां घायलों को भर्ती किया गया है