फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Khajurao train opration tussle

उमा भारती और शिवराज के टकराव से टल रहा खजुराहो ट्रेन संचालन

Sun, 31 Jul 2016 03:38 PM IST
Updated Sun, 31 Jul 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
Khajurao train opration tussle
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
लंबे समय से अटके खजुराहो ट्रेन संचालन में ‘राजनीति’ हो रही है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच उद्घाटन स्थल को लेकर शीतयुद्ध चल रहा है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती जहां ललितपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाना चाहती हैं, तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खजुराहो से हरी झंडी दिखाना चाहते हैं। ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन प्रोजेक्ट केंद्रीय मंत्री उमा भारती के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिये वह एक बार फिर मध्य प्रदेश में अपना राजनैतिक पदापर्ण करना चाहती हैं। उद्घाटन के मुख्य अतिथि को लेकर भी बड़ी मशक्कत चल रही है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री उमा भारती कार्यक्रम का मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाने के प्रयास में हैं। रेल विभाग के मुताबिक 15 अगस्त तक खजुराहो ट्रेन संचालन शुरू हो सकेगा। अगर प्रधानमंत्री को समय नहीं मिला, तो कार्यक्रम के अतिथि रेल मंत्री सुरेश प्रभु का होना तय है। रेलवे बोर्ड द्वारा ललितपुर से खजुराहो तक सभी रेलवे विभागों को पत्र जारी कर ट्रेन संचालन के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इससे पूर्व रेलवे बोर्ड की ललितपुर से खजुराहो तक पैसेंजर ट्रेन 30 जून तक दौड़ाने की पूरी तैयारी की गई थी। ललितपुर से खजुराहो तक रेलवे लाइन व स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त बीके बाजपेयी द्वारा जून माह में टीकमगढ़ से खजुराहो तक दो चरणों में सीआरएस किया गया, जिसमें पहले चरण में टीकमगढ़ से छतरपुर व दूसरे चरण में छतरपुर से खजुराहो तक सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया और जून माह में ही उन्होंने अपनी रिपोर्ट रेलवे को सौंप दी थी, जिसमें टीकमगढ़ से खजुराहो तक 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन संचालन को हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का असर देखने मिलेगा

Khajurao train opration tussle
उमा भारती - फोटो : amar ujala
ललितपुर के देवगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने की तैयारियां हैं। इन तैयारियों के बीच ललितपुर स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने का मौका भुना सकती है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती की कोशिश है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम मोदी के कार्यक्रम की हरी झंडी मिल जाए। 

एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की बढ़ी संभावना
रेलवे बोर्ड द्वारा एक माह पूर्व ट्रेन संचालन की तैयारियां के बीच मात्र पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की गई थी, जिस पर अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अटक सकता था। ट्रेन संचालन का उद्घाटन किए जाने पर ललितपुर से खजुराहो के बीच झांसी व भोपाल से एक्सप्रेस ट्रेन और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संचालन की संभावना भी बढ़ गई है। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने भी इसकी पुष्टि की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed