{"_id":"aaa5c5de0d72785edd5cc5c87d2d3b14","slug":"kesar-pista-kheer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन स्पेशलः केसर पिस्ता खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन स्पेशलः केसर पिस्ता खीर
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Aug 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई बहन के प्यार में और ज्यादा मिठास घोलने के लिए आइये इस मौके पर बनाते हैं स्पेशल केसर पिस्ता खीर।
विज्ञापन
सामग्री-
घी - आधा कप
बासमती चावल - 1 कप
दूध - आधा लीटर
इलायची - 2-3
केसर - 1 चुटकी
पिस्ता - 10
चीनी - 1 ½-2 कप
विधि-
एक गहरा पैन में घी डाल कर गरम करें। अब उसमें चावल डालें और हल्का भूरा होने तक फ्राई करें। अब एक दूसरे पैन में दूध डालें और आंच को मध्यम कर दें। दूध को लगातार चलाती रहें जिससे वह तले से चिपके नहीं।
फिर दूध में इलायची मिलाएं। उसके बाद अब दूध में केसर और कुटा हुआ पिस्ता मिलाएं। अब दूध में चावल मिलाएं और उसे उबाल लें। जब चावल पूरी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें।
विज्ञापन
अब आपकी केसर पिस्ता खीर तैयार हो गई है। अब इसे ठंडा हो जाने दीजिये और बाद में इसे फ्रिज में रखने के बाद परोसिये।