{"_id":"6125606e8ebc3e79d13619bc","slug":"kanpur-news-fire-broke-out-in-plastic-factories-goods-worth-lakhs-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : प्लास्टिक की तीन फैक्टरियों में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : प्लास्टिक की तीन फैक्टरियों में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक
Wed, 25 Aug 2021 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:41 AM IST
सार
- गोविंद नगर साइड नंबर पांच की घटना, 16 दमकल की गाड़ियां लगाई गईं
- चार-पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू, पिता-पुत्र की हैं फैक्टरियां
विज्ञापन
आग...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंद नगर साइड नंबर पांच में बीती देर रात प्लास्टिक की तीन फैक्टरियों में आग लग गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग फैलती गई और पड़ोसी वाली फैक्टरी में चपेट में आ गई। पांच-छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि देर तक फैक्टरियां धधकती रहीं। दो फैक्टरियां पिता पुत्र की हैं। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल की कुल 16 गाड़ियां हैं मौके पर रहीं। बताते हैं कि कैमिकल के ड्रमों में धमाके हुए थे।
विज्ञापन
गोविंद नगर निवासी सतीश ग्रोवर और तनुज ग्रोवर की साइड नंबर पांच में प्लास्टिक की दो फैक्टरियां हैं। देर रात करीब डेढ़ बजे तनुज की फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मगर आग बढ़ती गई। जब तक दमकल पहुंची तक उससे तनुज के पिता सतीश ग्रोवर की फैक्टरी भी आगे की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
फजलगंज, लाटूश रोड, कर्नलगंज समेत अन्य फायर स्टेशन की 16 दमकल की गाड़ियां पहुंची। दमकल करीब करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। हालांकि तब तक फैक्टरियों का पूरा माल जलकर रखा हो चुका था। नुकसान लाखों का है। अभी आंकलन करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
नहीं दमकल का नंबर, फायर स्टेशन जाकर दी सूचना
फैक्टरी के कर्मचारियों ने मालिक को आग लगने की सूचना दी। सभी मिलकर दमकल कंट्रोल रूम का नंबर डायल करना शुरू किया लेकिन नंबर नहीं लगा। आखिर में फैक्टरी मालिक फजलगंज फायर स्टेशन पहुंचे और आग लगने की सूचना दी। तब गाड़ियां रवाना हुई। इतनें में करीब 40 मिनट का समय चला गया। जिससे आग फैलती चली गई और फैक्टरियां जलकर राख हो गईं।