{"_id":"5856d5a84f1c1b8261c0615d","slug":"jus-caught-stealing-goods-from-being-brought-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":" टैक्स चोरी कर बस से लाया जा रहा माल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स चोरी कर बस से लाया जा रहा माल पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
टैक्स चोरी कर बस से लाया जा रहा माल पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रात्रि चेंकिग के दौरान ट्रांजिट कैंप पुलिस ने निजी बस से टैक्स चोरी कर ले जाए जा रहे लाखों कीमत के कास्मेटिक के सामान के साथ ही जैकेट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार कास्मेटिक के सामान की डिलीवरी बहेड़ी से मुरादाबाद और जैकेट की खेप हापुड़ जानी थी। छानबीन में पता चला कि उक्त सामान बहेड़ी के दो कारोबारियों का है। फिलहाल पुलिस ने बरामद माल सेल टैक्स विभाग को सौंप दिया है। अब सेल टैक्स विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा है।
ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुशील कुमार के अनुसार शनिवार देर रात किच्छा बाइपास पर वाहनों की चेकिंग के दौरान उन्होंने बहेड़ी से आ रही एक निजी बस की तलाशी ली। इस दौरान बस की छत पर रखे कपड़ों के तीन नग और दो कार्टून के बारे में जब उन्होंने चालक परिचालक से पूछताछ की तो वह उनके बारे में नहीं बता पाए। संदेह के आधार पर पुलिस नग और कार्टून को कब्जे में लेकर थाने पहुंच गई। सुशील कुमार के अनुसार जांच के बाद पता चला कि उक्त सामान में से तीन कास्मेटिक के नग बहेड़ी के थाना देवरिया निवासी मोहम्मद शाहिद के थे, जिन्हें उसने मुरादाबाद के लिए भेजा था। दो कार्टून जिसमें महंगी जैकेट थीं वह मीना बाजार बहेड़ी थाना बरेली निवासी समीर के थे। इसे उसने हापुड़ के लिए रवाना किया था। सुशील के अनुसार थाने पहुंचने पर दोनों ही व्यापारी सामान के सेल टैक्स की रसीद नहीं दिखा पाए। इसके आधार पर माल को टैक्स चोरी का मानते हुए सेल टैक्स विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। अब सेल टैक्स विभाग इसमें अग्रिम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा भारी मात्रा में पकड़े गए टैक्स चोरी के सामान पर टैक्स का खेल हापुड़ और बहेड़ी से ही शुरु हो जाता है। पकड़े गए माल का छुड़ाने थाने पहुंचे व्यापारियों के अनुसार दुकानदारों की डिमांड पर वह माल को निजी बसों में लदवाकर भेज देते हैं। माल के अनुरूप पैसा लेकर बस चालक माल को उनके बताए स्थान पर उनके लोगों के सुपुर्द कर देते हैं। व्यापारियों के अनुसार बहेड़ी में मोबिन नामक रिक्शा चालक ने उक्त माल को गाड़ी में लदवाया था जिसे हापुड़ में पप्पू भाई नाम के आदमी ने उतारकर ग्राहक तक पहुंचाना था।
विज्ञापन
। बड़े शहरों से छोटे शहरों में भेजे जाने वाले टैक्स चोरी के माल को ग्राहक तक पहुंचाने के लिए निजी बसों के साथ ही रोडवेज की बसों का सहारा भी लिया जाता है। रोडवेज के चालक पर कार्टून और नग के हिसाब से पैसा लेकर माल को बस अड्डे तक लेकर आते हैं, जहां पर पहले से मौजूद रिक्शा चालक और कुली माल को लेकर उपभोक्ता तक पहुंचाते हैं। कई रिक्शा चालक यही काम करने के लिए सिर्फ रात में ही रिक्शा चलाते हैं तो कई कुलियों ने भी इसे ही अपनी आजीविका का साधन बना रखा है।