{"_id":"6aae84553064cfa3340744e0","slug":"junior-athletics-competition-to-be-held-in-jhajjar-on-september-26-and-27-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-140147-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में 26 और 27 सितंबर को होगी जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में 26 और 27 सितंबर को होगी जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। 22वीं जिला झज्जर जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 26 व 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह आयोजन बहादुरगढ़ के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगा। झज्जर एथलेटिक्स संघ इस प्रतियोगिता का संचालन कर रहा है।
संघ के सचिव चरण सिंह राठी भीम अवाॅर्डी ने बताया कि प्रतियोगिता चार आयु वर्गों में होगी। इसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 के लड़के व लड़कियां शामिल होंगीं। इसका उद्देश्य जिले के युवा एथलीटों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 2 से 4 अक्तूबर तक होने वाली राज्य चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
यह 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में केवल झज्जर जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में अंडर-20 (28 अक्तूबर 2006 से 27 अक्तूबर 2008), अंडर-18 (28 अक्तूबर 2008 से 27 अक्तूबर 2010), अंडर-16 (28 अक्तूबर 2010 से 27 अक्तूबर 2012) और अंडर-14 (28 अक्तूबर 2012 से 27 अक्तूबर 2014) आयु वर्ग शामिल हैं। 26 सितंबर को अंडर-18 व अंडर-20 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। वहीं, 27 सितंबर को अंडर-14 व अंडर-16 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के इवेंट होंगे। सभी इवेंट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी साथ लाना अनिवार्य है।