{"_id":"589cae304f1c1b865237b470","slug":"job-was-bluffing-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा दे किया दुराचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा दे किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को नौकरी का झांसा देकर गांव के दो युवक उसे महाराष्ट्र के पूना ले जाकर महीने भर तक दुराचार करते रहे। बाद में युवकों ने युवती को मऊ रेलवे स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। स्टेशन से घर पहुंची युवती ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को गांव के ही आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार युवती को गांव के ही दो युवकों पुष्पेंद्र और सूरज ने नर्स की नौकरी का झांसा देकर शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ घोसी बुलाया। वहां पर युवक उसे अपनी बातों में फंसा कर उसे ट्रेन से पूना ले गए। इधर देर शाम तक घर न आने पर युवती के परिवार वालों ने उसकी काफी खोज बीन की। लेकिन उसका पता नहीं चला।
आरोप है कि युवती को दोनों आरोपी युवक पूना ले गए। वहां उसके साथ एक महीने तक बलात्कार करते रहे। इसके बाद दोनों युवक 29 जनवरी को युवती को लाकर मऊ जंक्शन पर छोड़ दिया। जिला मुख्यालय से घर लौटी युवती ने रोते हुये आप बीती बतायी। युवती के परिवार वाले पहले तो लोकलाज के चलते पुलिस को तहरीर नहीं दिए। लेकिन युवती के चाचा ने दस दिन बाद गुरुवार को कोतवाली आकर गांव के आरोपी पुष्पेंद्र पुत्र सुरेमन और सूरज पुत्र महेंद्र के विरुद्ध तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, बलात्कार, धमकी, षड्यंत्र करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। इस बाबत सीओ रविंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।