{"_id":"5a11db474f1c1b69678bcbda","slug":"jam-on-hiway-due-to-sugar-cane-traliesin-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने गन्ने के वाहनों से हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने गन्ने के वाहनों से हाईवे पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में रुद्रबिलास चीनी मिल के सामने नैनीताल हाईवे पर मिल के प्रधान प्रबंधक से शिकायत करते किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रबिलास चीनी मिल गेट के कांटे पर गन्ने की तौल न होने से परेशान किसानों ने रविवार को नैनीताल हाईवे पर जाम लगाकर मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। इसके बाद प्रधान प्रबंधक के तौल करने के आश्वासन पर किसानों ने हाईवे खाली किया, जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ। रविवार सुबह कई गांवों के किसान रुद्र बिलास चीनी मिल में से गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर नैनीताल हाईवे पर पहुंचे।
किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रालियों को आड़ा तिरछा खड़ा करके यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया। इस दौरान किसानों ने मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि वह चार दिन से मिल गेट के कांटे पर गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ खड़े हैं, मगर मिल प्रशासन उनका गन्ना नहीं तौल रहा है। इस कारण किसान परेशान हैं और ट्रैक्टर-ट्रालियों का किराया भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रालियों के खड़े होने से हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुनील अहलावत भी ईसानगर चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता करके हाईवे खाली करने को कहा। किसानों ने कहा कि जब तक उनका गन्ना नहीं तौला जाता, वह हाईवे खाली नहीं करेंगे। कोतवाली प्रभारी की सूचना पर मिल के प्रधान प्रबंधक डीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे, जहां किसानों की उनसे नोकझोंक हुई। जीएम ने कहा कि उद्घाटन के बाद मिल तकनीकी खराबी की वजह से बंद है, इसलिए तौल बंद करनी पड़ी है। खराबी को ठीक किया जा रहा है और मिल के चालू होते ही तौल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
किसानों के दबाव के बाद जीएम ने कहा कि तौल चालू करने को तैयार हैं। तौल शुरू करने की बात पर किसानों ने गन्ना भरे वाहन हाईवे से हटा लिए। इसके बाद जाम करीब एक घंटा बाद खुल गया। प्रदर्शन करने वालों में स्वर्ण सिंह, जोगा सिंह, सुरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरदेव सिंह, नारान सिंह, गुरबाज सिंह, सतीश, बब्लू, अब्दुल वाहिद, अमर सिंह, गुरमुख सिंह, अर्जुन सिंह आदि थे।