फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   INLD workers from Bahadurgarh participated in the

रैली में शामिल हुए बहादुरगढ़ के इनेलो कार्यकर्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
INLD workers from Bahadurgarh participated in the
फोटो-58: रैली में शामिल होने के लिए जाने इनेलो कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी - फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं इनेलो संस्थापक स्व. देवीलाल की 113वीं जयंती पर नूंह में आयोजित सम्मान दिवस महारैली में बहादुरगढ़ से भारी संख्या इनेलो कार्यकर्ता शामिल हुए। इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी के नेतृत्व में वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ता रैली के लिए शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देवीलाल अमर रहें और इनेलो जिंदाबाद के नारे लगाए। रैली को लेकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

शीला राठी ने कहा कि देवीलाल किसानों, मजदूरों और कमेरे वर्ग की बुलंद आवाज थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था सम्मान पेंशन और किसानों की कर्जमाफी जैसी ऐतिहासिक योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि नूंह की सम्मान दिवस महारैली के बाद प्रदेश की राजनीति में नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और रैली के बाद इनेलो को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

फोटो-58:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed