फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   income certificate for school admission at chandigarh

आय प्रमाण पत्र चाहिए तो पढ़ लीजिए काम की ये खबर, प्रशासन ने उठाया कदम

Thu, 30 Mar 2017 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Mar 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
income certificate for school admission at chandigarh
दाख‌िला प्रक्र‌िया शुरु
आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए उपायुक्त कार्यालय अब और तेजी से काम करेगा। अभिभावक जरूर पढ़ लें बड़े काम की ये खबर। चार अप्रैल तक सारे आय प्रमाण पत्र बनाकर अभिभावकों को सौंप देंगे। इसके बाद सभी प्राइवेट स्कूल 6 और 7 अप्रैल को ड्रा करेंगे और उसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने बैठक कर सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए है कि, वह प्रमाण पत्रों के लिए तीन अप्रैल तक इंतजार कर लें।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्राइवेट स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत 25 प्रतिशत दाखिले होते हैं। यह दाखिले इस बार दिसंबर में नहीं हुए थे, क्योंकि उस समय तक आय प्रमाण पत्र नहीं बन पाए थे। वहीं उपायुक्त कार्यालय ने शिक्षा विभाग को आश्वासन दिया है कि जिन भी अभिभावकों ने पहले से आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अप्लाई किया हुआ है। वह कार्य चार अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग ने बढ़ाई दाखिले की तिथि
इस कार्य को पूरा करने के लिए तीन बार तिथि को बढ़ाया गया, लेकिन अंतिम समय तक कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। मार्च में यह प्रमाण पत्र बनने शुरू हुए और 28 मार्च तक दाखिले की प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं बता दें कि इस बार आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पिछली बार से कुछ लंबी और मुश्किल भरी थी। इसके लिए सबसे पहले संपर्क सेंटर में प्रमाण पत्र जमा होने है। उसके बाद एरिया के एसएचओ और पटवारी से वैरिफाई करवाने होंगे। पटवारी की वैरिफिकेशन के बाद तहसीलदार पुष्टि करेगा और फिर आय प्रमाण पत्र अभिभावक को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed