Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Husband showed the way; carved a niche in Bahadurgarh with Hubli sarees

पति ने दिखाई राह, हुबली की साड़ियों से बहादुरगढ़ में बनाई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Husband showed the way; carved a niche in Bahadurgarh with Hubli sarees
फोटो 101: पूजा की दुकान से खरीदारी करती महिला। संवाद
बहादुरगढ़। कर्नाटक के हुबली की रहने वाली पूजा आज बहादुरगढ़ में दक्षिण भारतीय सिल्क साड़ियों के कारोबार से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। पति के प्रोत्साहन और अपने शौक को कारोबार में बदलने की सोच ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। वह इस व्यवसाय से सालाना दो से तीन लाख रुपये का मुनाफा कमा रही हैं।
विज्ञापन

पूजा ने सेक्टर छह निवासी आशीष दलाल से 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की प्रेम कहानी फेसबुक से शुरू हुई थी। दक्षिण भारतीय साड़ियां पहनने पर आसपास की महिलाएं उनके डिजाइनों की तारीफ करती थीं। वे उनसे मायके जाने पर अपने लिए भी ऐसी साड़ियां लाने का आग्रह करती थीं। महिलाओं की इस पसंद को देखते हुए उनके पति ने उन्हें साड़ियों का कारोबार शुरू करने का सुझाव दिया और पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन

पूजा महाराष्ट्र के सोलापुर में साड़ियों का कारोबार करने वाले अपने नाना से अलग-अलग डिजाइन की साड़ियां खरीदकर लाती हैं और बहादुरगढ़ की महिलाओं तक पहुंचाती हैं। उनके पास कांजीवरम सिल्क, रॉ सिल्क, साउथ सिल्क और टिशू सिल्क सहित कई तरह की साड़ियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण भारतीय साड़ियों की बढ़ती पसंद बनी कारोबार की ताकत
पूजा के अनुसार, उत्तर भारत में दक्षिण भारतीय साड़ियों की मांग है, लेकिन मनपसंद डिजाइन और वैरायटी आसानी से नहीं मिल पाती। उन्होंने इसी जरूरत को अपने कारोबार का आधार बनाया। आकर्षक बॉर्डर, बारीक कारीगरी, खूबसूरत रंग और पारंपरिक बनावट वाली साड़ियां महिलाओं को पसंद आ रही हैं।

कला एवं हस्तशिल्प मेले में लगाया स्टॉल
पूजा ने इन दिनों एचएल सिटी में आयोजित दस दिवसीय कला एवं हस्तशिल्प मेले में सिल्क साड़ियों का स्टॉल लगाया है। यहां आने वाली महिलाएं उनकी साड़ियों के डिजाइन और वैरायटी में रुचि दिखा रही हैं। पूजा का कहना है कि वह महिलाओं की पसंद और बदलते फैशन के अनुसार नई वैरायटी लेकर आती हैं। उनका प्रयास है कि बहादुरगढ़ की महिलाओं को दक्षिण भारतीय पारंपरिक साड़ियों की खरीदारी के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े।
फोटो 101: पूजा के स्टॉल से साड़ी खरीदती महिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed