फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Human rights abuses are not tolerated

मानवाधिकार हनन बर्दाश्त नहीं

Sun, 10 Dec 2017 11:19 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 10 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Human rights abuses are not tolerated
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला। - फोटो : ballia
मानवाधिकार दिवस पर रविवार को विभिन्न मानवाधिकार संगठनों ने गोष्ठी और विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने मानवाधिकारों की रक्षा को आवश्यक बताया। इसके साथ ही मानवाधिकारों के हनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त न करने का संकल्प लिया। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से जिला परिषद के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला ने कहा कि मानवाधिकार की रक्षा करना आवश्यक है। कहा कि इसके लिए सरकार की ओर से कई कदम भी उठाए गए हैं। इस मौके पर डा. आरआर प्रसाद, दीनाभाई, डा. एम इलियास, राजेंद्र चौधरी, अनंत सिंह, मो. मोहसिन, पारसनाथ सिंह, रामेश्वर वर्मा, लाल साहब सत्यार्थी, फतेह चंद बेचैन, डा. जेपी कुशवाहा, राजेश चौबे, अर्जुन कुशवाहा आदि थे। उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ की ओर से सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर गोविंद कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश गुप्त,  जाबीर, काशीनाथ आदि थे।
विज्ञापन


सागरपाली स्थित स्वामी विवेकानंद कोचिंग सेंटर की ओर से भी मानवाधिकार दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, द्वितीय सोनूदेव यादव व तृतीय स्थान शैलेश ओझा को मिला। इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संघ की ओर से भी मानवाधिकार दिवस मनाया गया। वहीं लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) की जिला इकाई की ओर से मानवाधिका दिवस पर कैंडिल मार्च निकाल कर मानवाधिकार की रक्षा के लिए आवाज बुलंद किया। जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान दौर में मानवाधिकार के समक्ष कठिन चुनौतियां हैं। आम आदमी को जीवन जीने के अधिकार से वंचित करने का कार्य सरकारों की ओर से किया जा रहा है। इस मौके पर जेपी सिंह, पंकज राय,  विनय तिवारी,  लक्ष्मण सिंह, डा. एम इलियास, फिरोज खान, एचएन राय,अनिल सिंह आदि थे।  डीएसएचआरडी मानवाधिकार की ओर से बांसडीहरोड बाजार  में एक गोष्ठी हुई। श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि मानवाधिकार संरक्षण के लिए जनजागरूकता जरूरी है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विशाल कुमार, श्याम प्रकाश शर्मा,  रामलाल पासवान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed