{"_id":"5713bf6b4f1c1b2b2d10fbf2","slug":"homeless-lohia-indira-awas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघरों को लोहिया, इंदिरा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघरों को लोहिया, इंदिरा आवास
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
बेघरों को लोहिया, इंदिरा आवास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में आग से बेघर हुए लोगों को लोहिया और इंदिरा आवास मिलेगा। जिलाधिकारी ने आग के तांडव से हुई तबाही का सर्वे करा लिया है। सभी तहसील क्षेत्रों में बेघर हुए लोगों की सूची बनाकर तैयार कर ली गई है। शासन से धन मिलते ही इन सभी को आवंटन की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
पिछले दिनों आग लगने की घटना से जिले में करीब 500 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। सदर तहसील का मथुरा छापर गांव सर्वाधिक तबाह हुई है। आठ दिन बाद भी यहां के लोगों का जीवन सामान्य नहीं हो पाया है। सरकार और समाजसेवियों की ओर से यहां लगातार मदद की जा रही है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हो पा रहा है। फसलों का नुकसान तो अलग हुआ है। रुद्रपुर और भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में भी आग लगने से तमाम लोग बेघर हो गए हैं।
जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने संबंधित गांवों के लेखपाल से नुकसान का सर्वे कराया है। बेघर हुए लोगों की सूची तैयार की गई है। इसके बाद इसमें लोहिया और इंदिरा आवास लायक लोगों को अलग-अलग किया गया है। शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। शासन से धन मिलने पर आग से बेघर हुए लोगों का आवास बनने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।