Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry i4c NCTAU WhatsApp accounts misuse threat unauthorised access to Messages forward Cyber Crime

गृह मंत्रालय: व्हाट्सएप अकाउंट में लग रही सेंध, पढ़े जा रहे दूसरे यूजर के मैसेज! खतरे पर एनसीटीएयू क्या बोला?

Mon, 23 Nov 2026 04:43 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 23 Nov 2026 04:43 PM IST
सार

गृह मंत्रालय की साइबर यूनिट ने चेतावनी दी है कि कुछ परिस्थितियों में व्हाट्सएप वेब सेशन का गलत इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति के अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच बनाई जा सकती है। इससे निजी चैट पढ़ी जा सकती है और आपकी पहचान से मैसेज भेजे जा सकते हैं। आखिर यह खतरा किन कंप्यूटरों पर ज्यादा है? क्या ब्राउजर बंद करना लॉग-आउट के बराबर है? अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए क्या करें? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Home Ministry i4c NCTAU WhatsApp accounts misuse threat unauthorised access to Messages forward Cyber Crime
व्हाट्सएप अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच का मामला (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

व्हाट्सएप पर निजी बातचीत और जरूरी जानकारी साझा करने वाले लोगों के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़ी एक अहम चेतावनी सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (एनसीटीएयू) ने व्हाट्सएप वेब के इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है। यूनिट के मुताबिक, कुछ खास परिस्थितियों में प्रमाणित व्हाट्सएप वेब सेशन का गलत इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति के अकाउंट तक बिना अनुमति पहुंच बनाई जा सकती है। इससे आपकी निजी चैट, संपर्क और ग्रुप की बातचीत दूसरे व्यक्ति के हाथों में जा सकती है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप वेब के जरिए कैसे हो सकता है अकाउंट का गलत इस्तेमाल?
एनसीटीएयू के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के व्हाट्सएप वेब सेशन तक किसी दूसरे व्यक्ति की अनधिकृत पहुंच बन जाती है, तो वह अकाउंट का इस्तेमाल यूजर की तरह कर सकता है। वह निजी मैसेज पढ़ने के साथ दूसरों को आपकी पहचान से मैसेज भी भेज सकता है। इसके अलावा आपके कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप में चल रही बातचीत तक पहुंच बना सकता है। साइबर अपराधी इस भरोसे का फायदा उठाकर लोगों को धोखा दे सकते हैं। वे आपकी पहचान का इस्तेमाल करके फिशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और दूसरी तरह की धोखाधड़ी कर सकते हैं। यानी आपके नाम से भेजे गए मैसेज पर परिचित लोग भरोसा कर सकते हैं और ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन


किन कंप्यूटरों पर व्हाट्सएप वेब इस्तेमाल करना ज्यादा जोखिम भरा है?
साइबर यूनिट ने खास तौर पर ऑफिस, साझा और सार्वजनिक कंप्यूटरों पर व्हाट्सएप वेब इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने को कहा है। ऐसे कंप्यूटरों का इस्तेमाल कई लोग करते हैं, इसलिए उन पर लॉग-इन किया गया अकाउंट असुरक्षित हो सकता है। साइबर कैफे, सार्वजनिक कियोस्क, होटल के बिजनेस सेंटर और किसी दूसरे व्यक्ति से उधार लिए गए कंप्यूटर पर व्हाट्सएप वेब खोलने से बचना चाहिए। सरकारी, वित्तीय, संगठन से जुड़ी या गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान भी कंप्यूटर पर व्हाट्सएप वेब के जरिए नहीं करना चाहिए। आधिकारिक और संवेदनशील काम के लिए संगठनों को भी इससे बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप वेब इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

एनसीटीएयू ने यूजर्स को कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है। इनका पालन करके अकाउंट के गलत इस्तेमाल का खतरा कम किया जा सकता है।

  • हमेशा लॉग-इन न रखें: जरूरत पूरी होने के बाद व्हाट्सएप वेब सेशन खुला न छोड़ें, खासकर ऑफिस या साझा कंप्यूटर पर।
  • हर बार लॉग-आउट करें: काम खत्म होने पर खुद लॉग-आउट करें। केवल ब्राउजर की विंडो या टैब बंद करना लॉग-आउट नहीं माना जाना चाहिए।
  • प्राइवेट मोड का इस्तेमाल करें: अगर व्हाट्सएप वेब खोलना जरूरी हो, तो भरोसेमंद कंप्यूटर पर इनकॉग्निटो या प्राइवेट ब्राउजिंग मोड का इस्तेमाल करें। इसके बाद भी ब्राउजर बंद करने से पहले मैन्युअल रूप से लॉग-आउट जरूर करें।
  • अनजान कंप्यूटर से बचें: साइबर कैफे और सार्वजनिक कंप्यूटरों पर अपना अकाउंट लॉग-इन न करें।
  • डिवाइस अपडेट रखें: ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें। संदिग्ध डाउनलोड, अनजान फाइल और क्रैक किए गए सॉफ्टवेयर से दूर रहें।


अकाउंट से अनजान मैसेज जाए तो क्या करें?
साइबर यूनिट ने यूजर्स को अपने अकाउंट की असामान्य गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी है। अगर आपके अकाउंट से ऐसा कोई मैसेज भेजा जाता है, जिसकी जानकारी आपको नहीं है, या आपके संपर्कों की ओर से किसी अजीब मैसेज का जवाब आता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी गतिविधियों को गंभीरता से लेना चाहिए। संगठनों को भी सलाह दी गई है कि वे ऑफिस में आधिकारिक और संवेदनशील काम के लिए व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल न करें। अगर इसका इस्तेमाल जरूरी हो, तो प्राइवेट ब्राउजिंग मोड अपनाएं और हर बार काम पूरा होने के बाद लॉग-आउट करें। हालांकि, प्राइवेट मोड केवल अतिरिक्त सावधानी है, सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं। अपनी डिजिटल पहचान और निजी बातचीत को सुरक्षित रखने के लिए इन सावधानियों का पालन जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed