{"_id":"6b09be28e9c95f95790a1906","slug":"himanshu-was-shaping-his-future-by-enrolling-in-an-jhajjar-news-c-17-roh1007-959947-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकॉम में दाखिला लेकर हिमांशु संवार रहा था भविष्य, खेतीबाड़ी में जीजा का बंटाता था हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमकॉम में दाखिला लेकर हिमांशु संवार रहा था भविष्य, खेतीबाड़ी में जीजा का बंटाता था हाथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। खरावड़ स्थित मिलन ढाबे पर हुई गैंगवार में झज्जर के बेरी निवासी एमकॉम छात्र हिमांशु की जान चली गई। वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने जीजा अंकित के पास रहकर खेतीबाड़ी में मदद कर रहा था। बुधवार रात ढाबे पर हुई गैंगवार में उनका शव पहली मंजिल पर मिला।
हिमांशु ने हाल ही में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में एमकॉम में दाखिला लिया था। इससे पहले उन्होंने जाट कॉलेज से बीकॉम किया था। करीब एक महीने से वह अपने जीजा अंकित के पास भालौठ गांव में रह रहे थे।
परिवार में एक हादसे के बाद वह धान कटाई, गेहूं बोआई और ट्रैक्टर से जुड़े कामों में हाथ बंटा रहे थे। घटना वाले दिन बुधवार को उन्होंने सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खेत में काम किया। इसके बाद वह एक शादी में रोहतक जाने की बात कहकर जीजा की गाड़ी लेकर निकले।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब 11 बजे अंकित को किसी परिचित ने फोन पर बताया कि उसकी गाड़ी मिलन होटल के बाहर खड़ी है। हिमांशु को फोन करने पर उन्होंने बताया कि वह शादी का शगुन भेज चुका है और मिलन होटल में खाना खा रहा है।
करीब 1 बजे उन्हीं परिचित ने अंकित को ढाबे पर फायरिंग की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने हिमांशु को कई बार फोन किया लेकिन उनसे संपर्क न होने पर वह मौके पर पहुंचे तो उनको उनका शव मिलन होटल में पहली मंजिल पर पड़ा मिला।
अंकित ने बताया कि हिमांशु हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के थे। वह परिवार में खुलकर बातें करते थे। हिमांशु परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है।