फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rain in Delhi-NCR delhi weather news rain in noida

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, अगले छह दिन मौसम रहेगा सुहावना; रुक-रुककर पड़ती रहेंगी फुहारें

Fri, 18 Jul 2025 03:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 18 Jul 2025 03:41 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। अगले छह दिनों तक रुक-रुक कर फुहारों के साथ एक दिन झमाझम बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
Heavy rain in Delhi-NCR delhi weather news rain in noida
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे से बारिश शुरू हुई। सुबह से ही हल्की हवा चल रही थी। आसमान में कभी धूप तो कभी बादल छाए हुए थे। बारिश से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम अगले छह दिन तक सुहावना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में इस हफ्ते रुक-रुक कर फुहारें पड़ती रहेंगी। इस बीच एक दिन झमाझम बारिश का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के नीचे या उसके आसपास बने रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। इंडिया गेट इलाके से दृश्य।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित पंत मार्ग से दृश्य।
 
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 जुलाई को 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद 21 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री जबकि 22 और 23 जुलाई को यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में गर्मी ज्यादा नहीं बढ़ने का अनुमान है।

वीडियो आरके पुरम इलाके से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed