फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ganga water level down, problems increase for farmer

जलस्तर गिरते ही खेतों का कटान, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, गजरौला।
ब्यूरो अमर उजाला, गजरौला। Updated Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
ganga water level down, problems increase for farmer
demo pic
उफान थमने के बाद गंगा के किनारे खेतों में कटान शुरू हो गया है। धीरे-धीरे खेतों गंगा में समाने लगे हैं। दरअसल गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद कम हुआ है जोकि, कटान का कारण बनता है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींचने लगी हैं।
विज्ञापन


बुधवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर 199.80 मीटर आ गिरा जोकि, मंगलवार को 200 मीटर पर ठहरा हुआ है। तीन दिन पहले यह दो सौ पार कर गया था। उधर ब्रजघाट में 197.90 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया। ब्रजघाट में मंगलवार को 198.15 मीटर था। यहां पर 25 सेमी की गिरावट आई है। ब्रजघाट में खतरे का निशान 199.35 पर लगा है। उधर, बिजनौर बैराज से 69417 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।  हरिद्वार से बुधवार को गंगा में 58 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।  
विज्ञापन


जलस्तर में आई गिरावट के साथ ही खेतों का कटान भी होने लगा है। शीशोवाली, पप्सरा खादर, सूनपुरा, खुर्द, कला, ओसिता जगदेपुर और बिड़ला गांव का जंगल कटान से प्रभावित हो रहा है। गंगा में एक बार उफान आने के बाद अगर कम होता है तो मिट्टी कमजोर हो जाती है। जलस्तर कम होने पर यह कटकर गंगा में समाने लगती है। खेतों में कटान होने से किसानों को चिंता सताने लगी है। अभी तक इन गांव के किसान खेतों में पानी भरने से परेशान थे। चारे का संकट हो गया है। कई कई फीट पानी खड़ा होने से खेतों पर भी नहीं जा पा रहे थे। अब पानी थोड़ा कम हुआ है तो खेतों का गंगा में समान का डर बना है। उधर, बाढ़ नियंत्रण के जेई रणधीर सिंह ने जलस्तर की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed