फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former BJP MLA threatened from Nigeria, Claimed to call from satellite

लखनऊः भाजपा के पूर्व विधायक को नाइजीरिया से मिली धमकी, सेटेलाइट से कॉल करने का दावा

Sat, 16 Nov 2019 05:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Nov 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Former BJP MLA threatened from Nigeria, Claimed to call from satellite
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में महानगर के पेपर मिल कॉलोनी में रहने वाले प्रतापगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक बृजेश मिश्रा सौरभ को अराजकतत्वों ने नाइजीरिया से धमकी दी। यह धमकी सेटेलाइट फोन के जरिए दी गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत महानगर थाने में किया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक महानगर अशोक कुमार सिंह के मुताबिक पेपर मिल कॉलोनी में रहने वाले भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक बृजेश मिश्रा सौरभ को बृहस्पतिवार शाम को जान से मारने की धमकी मिली। पूर्व विधायक के मुताबिक, धमकी उस वक्त मिली जब वह इंदिरानगर में भ्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 20 दिन पहले भी एक नाइजीरिया के नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी। जिसकी रिकार्डिंग भी पुलिस को सुपुर्द की है। पूर्व विधायक ने परिवारीजनों सहित खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल के सहयोग से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed