बाढ़ के बीच शुरू होगा भदई अमावस्या मेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बाढ़ के बीच ही 31 अगस्त से भदई अमावस्या मेला शुरू होगा। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मोनिका रानी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले के लिए चाक चौबंद व्यवस्था करने को कहा। मेला 31 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा। मेले में आठ से नौ लाख तक श्रृद्धालुओं के आने की संभावना है।मेले से पहले परिक्रमा मार्ग से पत्थरों को हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके गड्ढों को भरने और टेंपो में ज्यादा सवारियां बैठाने पर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं को ख्याल रखा जाए। किराये की सूची और गाड़ी का नंबर भी वाहन स्टैंडों पर चस्पा करवाएं।
डीएम ने अधिशासी अभियंता जलसंस्थान को मेला क्षेत्र में समुचित स्थानों पर जलापूर्ति की व्यवस्था करने को कहा। विशेषकर परिक्रमा मार्ग स्थित पानी की टंकियों की सफाई व दवाइयां डलवाने, जल बहाव को रोकने के निर्देश दिए। फागिंग मशीनों को मेला क्षेत्र में चलवाया जाए ताकि मच्छरों आदि से लोगों को राहत मिल सके। मेला क्षेत्र में मेला कोतवाली, रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग पर एक-एक खोया पाया केंद्र की स्थापना करने, संपूर्ण मेला क्षेत्र में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने को कहा। खाद्य पदार्थों की जांच अभिहित अधिकारी खाद्य से चेक करने को कहा गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, अपर जिलाधिकारी हवलदार यादव, उप जिलाधिकारी कर्वी नरेंद्र बहादुर सिंह, राजापुर जयचंद्र पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी रामलाल पाल व ईओ लालचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।