फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Farmers burnt the effigy of MP Agriculture Minister Kansana in the Mandi premises

khargone News: 4.5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला, किसानों ने मंडी परिसर में फूंका कृषि मंत्री कंसाना का पुतला

Sun, 02 Jun 2024 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2024 10:46 AM IST
सार

खरगोन जिले के सनावद की कृषि उपज मंडी में विगत एक महीने पहले डालर चना व्यापारी ने 200 किसानों से सैकड़ों क्विंटल चना मंडी के माध्यम से खरीदा था। इसके बाद वह बिना भुगतान किए फरार हो गया। फिलहाल आरोपी जेल में है, लेकिन किसान अपने भुगतान की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Farmers burnt the effigy of MP Agriculture Minister Kansana in the Mandi premises
मंडी परिसर में कृषि मंत्री का पुतला जलाते किसान

विस्तार

प्रदेश में इस समय लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी हुई है, जिसमें किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन करना मना है। इसी बीच खरगोन के सनावद की कृषि उपज मंडी में शनिवार देर शाम किसानों ने प्रदेश के कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना का पुतला फूंक दिया। इस दौरान वहां मौजूद राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के इंदौर संभाग मंत्री रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि मंडी के माध्यम से डालर चना व्यापारी किसानों के 4 करोड़ 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। किसानों ने मंडी बोर्ड के उपसंचालक से मांग की है कि जल्द से जल्द किसानों की उनकी राशि दिलवाई जाए। लेकिन, उन्होंने किसानों की बात नहीं मानी और सिर्फ आश्वासन ही दिया। इस कारण राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने आंदोलन की राह पर उतरकर कृषि मंत्री का पुतला फूंका है। कल शाम 5 बजे मंडी बोर्ड की शव यात्रा भी शहर में निकाली जाएगी, जिसके बाद आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।   

विज्ञापन


यह है किसानों के साथ हुई ठगी का मामला
खरगोन जिले के सनावद की कृषि उपज मंडी में विगत एक महीने पहले डालर चना व्यापारी अनिल मालाकार ने फर्म सांई राम ट्रेडर्स के नाम से 200 किसानों से सैकड़ों क्विंटल डालर चना मंडी के माध्यम से खरीदा था। इसके बाद वह किसानों के लगभग साढ़े 4 करोड़ रुपये दिए बिना ही फरार हो गया था। पुलिस ने व्यापारी अनिल मालाकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, साथ ही एसडीएम पीएस अगास्या ने तहसीलदार अंतर सिंह कनेश के माध्यम से उसकी संपत्ति को कुर्क की है। किसान की मांग है कि मंडी बोर्ड पीड़ित किसानों की राशि का शीघ्र भुगतान करें, जिससे किसान बरसात से पहले अपने खेतों में कपास की बोवनी कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed