{"_id":"584eed014f1c1ba955649688","slug":"expressway-embedded-soil-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी धंसी, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी धंसी, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
आगरा-एक्सप्रेस-वे की वह निर्माणाधीन पुलिया जिसकी मिट्टी धंसने से हुई दो श्रमिकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर पुलिया निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से जाल बांध रहे दो श्रमिकों की दबकर मौत हो गई। इनमें एक हरदोई का रहने वाला है। वहीं, हरदोई के ही एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर है। डीएम ने घटना की जांच कराने के निर्देश दिए हैं साथ ही, मृतकों के परिजनों को सात-सात लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के गांव रघुरामपुर के पास पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। सोमवार को सरिया डाली जानी थी। कई मजदूर सरिया का जाल बांध रहे थे। देर शाम करीब पंद्रह फीट ऊंचा मिट्टी का ढेर धंस गया।
जाल बांध रहे मजदूर छोट्टन प्रसाद मेहता (23) पुत्र हरिप्रसाद मेहता निवासी बिहार प्रांत के ग्राम बंदरमेला थाना पदमा जिला हजारीबाग और चंद्रप्रकाश यादव (50) निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना कासिमपुर जिला हरदोई के अलावा संतराम यादव (50) पुत्र नरेंद्र शाहबुद्दीनपुर थाना मल्लावां हरदोई मिट्टी के ढेर में दब गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने छोट्टन व चंद्र प्रकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल संतराम यादव का इलाज चल रहा है।