{"_id":"69b44d2dbd2b74cd5a0454b1","slug":"expensive-cylinders-have-ruined-the-budget-for-tasteprices-of-everything-from-tea-to-fast-food-have-increased-by-up-to-20-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-121844-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे सिलिंडर ने बिगाड़ा स्वाद का बजट...चाय से लेकर फास्ट फूड के दाम 20% तक बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगे सिलिंडर ने बिगाड़ा स्वाद का बजट...चाय से लेकर फास्ट फूड के दाम 20% तक बढ़े
विज्ञापन
-फोटो 82 : ओमराज
घरेलू सिलिंडर से काम चला रहे रेहड़ी और रेस्टोरेंट संचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। गैस सिलिंडर की कमी और महंगे दामों के कारण चाय-नाश्ते से लेकर फास्ट फूड तक के दाम बढ़ गए हैं। शहर के कई इलाकों में चाय, कचौड़ी, कुलचे-छोले और भटूरे के रेट में करीब 20 फीसदी तक इजाफा कर दिया गया है।
रेहड़ी और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि अब व्यवसायिक सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इसकी एवज में उन्हें घरेलू सिलिंडर से काम चलाना पड़ रहा है और वह भी 3 हजार रुपये में मिलता है। ऐसे में खाने के रेट न बढ़ाएं तो उनका खर्च भी नहीं निकलेगा।
चार दिन पहले 10 रुपये में मिलने वाली चाय अब 15 रुपये में मिल रही है। वहीं 20 रुपये की कचौड़ी अब 25 रुपये की हो गई है। इसी तरह कुलचे-छोले और भटूरे के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
बस स्टैंड, रेलवे रोड, सेक्टर-6, सिटी पार्क और बाजारों में चाय-नाश्ते की रेहड़ियां लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि उन्हें ब्लैक में सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है जिसकी कीमत करीब 3000 रुपये तक पहुंच गई है। ग्राहकों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए अब रोजमर्रा के छोटे खर्च भी बढ़ गए हैं।
रेलवे रोड पर शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम के बाहर छोले-भटूरे की रेहड़ी लगाने वाले ओमराज ने बताया कि घरेलू सिलिंडर तीन हजार रुपये में मिल रहा है। उन्होंने छोले-भटूरे की रेट बढ़ा दिए हैं।
रेलवे रोड पर रेस्टोरेंट संचालक आशीष का कहना है कि व्यवसायिक सिलिंडर पर सरकार द्वारा रोक लगाई गई है। ऐसे में उन्हें घरेलू सिलिंडरों पर ही निर्भर होना पड़ रहा है। अब रेस्टोरेंट को तो बंद नहीं कर सकते। ऐसे में ब्लैक में तीन हजार रुपये में सिलिंडर खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। सरकार को इस कालाबाजारी पर रोक लगानी चाहिए। फिलहाल उनकी ओर से खाने-पीने के सामान के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। यदि ऐसे ही रहा तो उनके लिए भी रेट बढ़ाना मजबूरी होगी।