फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Eve teasing

पहले लगाया छेड़छाड़ का आरोप फिर करा दी शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
पहले लगाया छेड़छाड़ का आरोप फिर करा दी शादी
विज्ञापन

अरनिया। पहले युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर युवती के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी थी। वही सोमवार को थाने के मंदिर में युवक-युवती की शादी करा दी। सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अपने ननिहाल में अक्सर आता जाता रहता था। इस दौरान एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी भनक जब युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक से शादी करने का दबाव बनाया तो पहले वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद लड़की के परिजन थाने पहुंच गए और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार शाम दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में शादी के लिए सहमति बन गई। इसके बाद थाना परिसर स्थित मंदिर में ही युवक और युवती की शादी कराई। शादी की रस्म पूरी होने के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने आशीर्वाद दिया। उधर थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि युवक और युवती के परिजनों से वार्ता की गई। उसके बाद दोनों युवक-युवती की शादी करने पर राजी हो गए। दोनों की शादी करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed