फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VVS Laxman to coach Team India in Asian Games assisted by Sunil Joshi, Hrishikesh Kanitkar and Subhadeep Ghosh

एशियाई खेलों के लिए वीवीएस लक्ष्मण होंगे कोच: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जाएंगे जापान, जानें क्या है कारण

Thu, 03 Sep 2026 03:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Sep 2026 03:57 PM IST
सार

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेगी। भारतीय टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण कोच के तौर पर जापान जाएंगे। इसका कारण यह है कि नियमित कोच गौतम गंभीर इस दौरान वेस्टइंडीज सीरीज में व्यस्त होंगे।

विज्ञापन
VVS Laxman to coach Team India in Asian Games assisted by Sunil Joshi, Hrishikesh Kanitkar and Subhadeep Ghosh
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI

विस्तार

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के निदेशक वीवीएस लक्ष्मण एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष टीम के कोच होंगे। एशियाड का आयोजन जापान के आइची नगोया में इस महीने होना है। खेल मंत्रालय द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, लक्ष्मण के साथ सहायक स्टाफ के तौर पर सुनील जोशी, ऋषिकेश कानित्कर और शुभादीप घोष जाएंगे। मालूम हो कि लक्ष्मण 2023 में हांगझू एशियाई खेलों में भी भारतीय टीम के साथ गए थे, जहां टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।  
विज्ञापन

विंडीज सीरीज में व्यस्त होंगे गंभीर 
भारतीय टीम के नियमित कोच गौतम गंभीर इस दौरान सीनियर टीम के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे। इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। एशियाई खेलों में क्रिकेट की स्पर्धा 24 सितंबर से शुरू हो रही हैऔर भारत इसके चार दिन बाद अपने अभियान की शुरुआत करेगा। अमोल मजूमदार भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। मजूमदार के साथ गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी और फील्डिंग कोच मुनीश बाली होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी और उसका सामना जापान से होगा। वहीं, भारतीय पुरुष टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। इस ग्रुप में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय पुरुष टी20 टीम एशिया कप में खिताब का बचाव करने उतरेगी। इस टीम में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। वहीं, महिला टीम भी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेगी। 
विज्ञापन

एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीमें:

पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी। 
 
महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, गुनालन कामलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदिनी शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed