फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   EO and SI arrived to serve notices to employees; employees protested.

कर्मचारियों को नोटिस देने पहुंचे ईओ व एसआई, कर्मचारियों ने किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
EO and SI arrived to serve notices to employees; employees protested.
07jjr10- शहर में प्रदर्शन करते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी। संवाद
झज्जर। पिछले 33 दिन से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को सोमवार को नगर परिषद के ईओ देवेंद्र कुमार और एसआई आनंद मलिक काम पर वापस लौटे को लेकर नोटिस देने पहुंचे।
विज्ञापन

नोटिस को देखकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध शुरू कर दिया और उस पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों अधिकारी वापस लौट गए। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने नोटिस दिए जाने के विरोध में नगर परिषद कार्यालय से लेकर आंबेडकर चौक तक प्रदर्शन किया। सोमवार को भी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारी 33वें दिन भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ से राजेंद्र जुलाना, रिटायर कर्मचारी संघ से रमेश जाखड़, कैप्टन सतबीर दिलीप रावत, किसान सभा से दिलबाग दलाल, सुमित चिकारा, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन से संदीप पहुंचे। इस अवसर पर इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करेगी तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है बल्कि और भी तेज होगा। इसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने मांग की कि 13 मई 2026 में संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को लागू किया जाए। इस अवसर पर विकास उज्जैनवाल, गौरव, कृष्ण, सुरेश, बबली, कमलेश, मनीषा, शीतल, रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा,अंजू, सुरेश, रविंद्र, विक्रम, नवीन मौजूद रहे।

07jjr10- शहर में प्रदर्शन करते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी। संवाद

07jjr10- शहर में प्रदर्शन करते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed