{"_id":"65b1d8d0abdbd67e3d0f3005","slug":"double-murder-case-khatima-eyewitness-to-the-double-murder-case-khatima-sewadar-nanhe-death-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा डबल मर्डर: चश्मदीद गवाह को भी मार डाला! नाले में मिला शव; तीन जिलों की पुलिस के 20 दिन बाद भी हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा डबल मर्डर: चश्मदीद गवाह को भी मार डाला! नाले में मिला शव; तीन जिलों की पुलिस के 20 दिन बाद भी हाथ खाली
Thu, 25 Jan 2024 09:13 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 25 Jan 2024 09:13 AM IST
सार
खटीमा के भारामल मंदिर के महंत श्रीहरिगिरि महाराज और सेवादार रूप सिंह बिष्ट हत्याकांड मामले में चश्मदीद गवाह सेवादार नन्हे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। खटीमा स्थित निर्माण आश्रम के पीछे खकरा नाले में शव मिला है।
विज्ञापन
सेवादार नन्हे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खटीमा के भारामल मंदिर के महंत श्रीहरिगिरि महाराज और सेवादार रूप सिंह बिष्ट हत्याकांड मामले में चश्मदीद गवाह सेवादार नन्हे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। खटीमा स्थित निर्माण आश्रम के पीछे खकरा नाले में शव मिला है। घटना बुधवार देर रात की है। सेवादारों ने बताया कि रात को वह लघुशंका करने की बात कहकर बाथरूम के लिए गया था। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। घायल नन्हे से पुलिस ने दो बार पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Double Murder: भारामल मंदिर में हुए डबल मर्डर को लेकर एक्शन में DIG, तो SSP ने कर दिया ये दावा; ऐसे हआ था कत्ल
विज्ञापन
चार जनवरी 2024 की मध्यरात्रि को भारामल मंदिर में महंत और सेवादार की हत्या हुई थी। नकाबपोश बदमाशों ने लाठी डंडों से उन दोनों पर हमला किया था। बदमाशों के हमले में सेवादार नन्हे और जग्गू जिंदा बच गए थे। खुलासे में जुटी तीन जिलों की पुलिस 20 दिन बाद भी दोहरे हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। बुधवार को डीआईजी योगेंद्र रावत ने भी भारामल मंदिर में घटनास्थल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन