{"_id":"65b127d922de1da6fc0eee03","slug":"dig-yogendra-rawat-and-ssp-inspected-the-spot-of-double-murder-in-bharamal-temple-khatima-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Double Murder: भारामल मंदिर में हुए डबल मर्डर को लेकर एक्शन में DIG, तो SSP ने कर दिया ये दावा; ऐसे हआ था कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Double Murder: भारामल मंदिर में हुए डबल मर्डर को लेकर एक्शन में DIG, तो SSP ने कर दिया ये दावा; ऐसे हआ था कत्ल
Wed, 24 Jan 2024 08:38 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 24 Jan 2024 08:38 PM IST
सार
खटीमा में भारामल मंदिर के महंत श्रीहरिगिरि महाराज व सेवादार की हत्या की जांच को लेकर बुधवार को डीआईजी योगेंद्र रावत व एसएसपी डॉ. मंजनाथ टीसी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने जांच में जुटी पुलिस टीमों की अब तक के कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन
khatima
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारामल मंदिर के महंत श्रीहरिगिरि महाराज व सेवादार रूप सिंह बिष्ट की हत्या की जांच को लेकर बुधवार को डीआईजी योगेंद्र रावत व एसएसपी डॉ. मंजनाथ टीसी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने जांच में जुटी पुलिस टीमों की अब तक के कार्य की समीक्षा की। एसएसपी ने कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का दावा किया।
विज्ञापन
सुरई रेंज के दूरस्थ जंगलों में स्थित भारामल मंदिर में चार अक्तूबर की मध्यरात्रि को नकाबपोश बदमाशों ने श्रीहरिगिरि महाराज व उनके सेवादार रूप सिंह बिष्ट की हत्या कर दी थी। हमले में दो सेवादार नन्हे और जग्गू उर्फ जगदीश बच गए थे। बुधवार दोपहर बाद डीआईजी योगेंद्र रावत व एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी अचानक खटीमा पहुंचे। इसके बाद सीधे भारामल मंदिर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: नेपाल-चीन सीमा पर भी एफएम पर सुन सकेंगे आकाशवाणी, प्रधानमंत्री ने किया था ऑनलाइन शिलान्यास
विज्ञापन
डीआईजी ने दानपत्र के स्थान और नन्हे व जग्गू के सोने की जगह को भी देखा। इसके बाद डीआईजी ने झनकईया थाने में समीक्षा करते हुए सभी टीमों से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। दोहरे हत्याकांड के जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। वहां पर एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल, एएसपी वीर सिंह आदि थे।