{"_id":"65423b5663b8ea2fc60b40b6","slug":"discussion-regarding-assembly-elections-in-alwar-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: सत्ता का संग्राम, योगी आदित्यनाथ के तिजारा दौरे और कांग्रेस के टिकट वितरण पर मिला अजब जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: सत्ता का संग्राम, योगी आदित्यनाथ के तिजारा दौरे और कांग्रेस के टिकट वितरण पर मिला अजब जवाब
Wed, 01 Nov 2023 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 01 Nov 2023 05:53 PM IST
सार
राजस्थान में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ राजस्थान के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज अलवर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सत्ता का संग्राम को लेकर अलवर का रूख किया गया। इस दौरान सबसे पहले योगी आदित्यनाथ के भाषण को लेकर सवाल पूछा गया, जिसपर भाजपा नेता ने जवाब देते हुए कहा कि जो स्वराज की पराकाष्ठा थी नहीं उत्तर प्रदेश में अब जो उन्होंने स्वराज दिया है, ठीक इसी तरह का स्वराज और जो प्रशासनिक व्यवस्था का मॉडल है यूपी में इसी तरह से हम राजस्थान में लागू करेंगे। योगी आदित्यनाथ के तिजारा दौरे पर जवाब देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी जी है और इसके उपाध्यक्ष है मंहत बालकनाथ योगी जी, तो उनका आज नॉमिनेशन था, इसलिए उनका आना स्वाभाविक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ को ज्यादा प्रोत्साहन दिया
इसी कड़ी में कल कांग्रेस द्वारा जारी चौथी सूची में बीएसपी से आये कई नेताओं के टिकट देने के सवाल पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि ये तो पब्लिक कह रही है कि वो बीएसपी के साथ थे। ये तो लोगों ने अफवाह उड़ाई है कि वो बीएसपी के साथ थे जबकि ऐसा कुछ नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गहलोत जी ने प्रदेश में यूथों को ज्यादा प्रोत्साहन दिया हुआ है। और ऐसे लोग जो पढ़े-लिखे हैं और राजनीाति में ज्यादा सक्रिय रहते हैं, खासतौर पर उन्हें मौका दिया गया है।
विज्ञापन
जनता का मूड कांग्रेस की तरफ
बाबा बालकनाथ के तिजारा से प्रत्याशी बनाए जाने पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बेशक वो हमारे सांसद है, लेकिन एक बार भी वो तिजारा नहीं आये और ना ही उन्होंने यहां की जनता की सुध ली। इसके साथ ही उन्होंने कोई काम नहीं कराया, इसलिए पब्लिक का मूड कांग्रेस की तरफ है।