फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Director General of Police Chhattisgarh Ashok Juneja visited Tekalgudem Camp Sukma

अब नक्सलियों पर कसेगी नकेल: डीजीपी ने किया कैंप का दौरा, जवानों से की चर्चा; बनाई गई रणनीति

Wed, 31 Jan 2024 10:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 31 Jan 2024 10:02 PM IST
सार

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा ने सुकमा के टेकलगुड़ेम कैंप का दौरा किया। जवानों से रूबरू हुए। जवानों ने कहा इस हमले में कइयों नक्सली भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Director General of Police Chhattisgarh Ashok Juneja visited Tekalgudem Camp Sukma
कैंप में डीजीपी का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा, अतिरिक्त महानिदेशक सीआरपीएफ मध्य जोन अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान  विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एवं महानिरीक्षक सीआरपीएफ साकेत कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा 31 जनवरी को जिला सुकमा के टेकलगुड़ेम कैंप पहुंचे।

विज्ञापन


जहां वह जवानों से रूबरू हुए, वहीं घटना के बारे में वास्तविक जानकारी भी ली। जवानों ने इस हमले में कई नक्सलियों के मारे जाने की बात भी कही है। अभियान में शामिल जवानों से बातचीत करने पर यह पता चला कि नक्सलियों के बटालियन नंबर एक के द्वारा जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने की नियत से मंगलवार को हमला किया गया था। जवानों की बहादुरी, सूझबूझ एवं समझदारी से करीबन चार घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सात से आठ नक्सलियों को मारे जाने और करीबन 15-16 नक्सलियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी जवानों को मिली।
विज्ञापन


मुठभेड़ में शामिल और नवीन कैंप टेकलगुड़ेम में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों का अधिकारियों द्वारा हौसला अफजाई किया गया। वहीं पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा द्वारा बताया गया कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु बस्तर पुलिस एवं तैनात सुरक्षा बल संकल्पित है। घटना के बाद भी पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा मजबूती से टेकलगुड़ेम गांव में नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर समर्पित होकर जनहित में कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि 30 जनवरी को जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा अंतर्गत ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं से लाभ के लिए 30 जनवरी को नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किया गया है। नवीन कैम्प टेकलगुड़ेम स्थापना के बाद जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में संयुक्त पुलिस बल जिसमें कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी द्वारा सर्चिंग कार्यवाही के दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई।


पुलिस पार्टी द्वारा भी नक्सली की फायरिंग का मुहतोड़ जवाब देते हुये जवाबी कार्रवाई की। जिससे सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव को देखकर नक्सली सघन जंगल-पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये। इसके अलावा 30 जनवरी को जिला सुकमा के नक्सल घटना में शहीद हुये जवानों को जिला बस्तर के कोबरा कैम्प करनपुर में आयोजित सलामी/श्रद्धांजलि कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप एवं पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा, अतिरिक्त महानिदेशक सीआरपीएफ अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज  सुन्दरराज पी, महानिरीक्षक सीआरपीएफ  साकेत कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed