नाराज पत्नी को लेने पहुंचा मायके, की हाथापाई और सास को उतारा मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राणा प्रतापबाग इलाके में शनिवार रात दामाद ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी सास को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी मायके में रह रही अपनी पत्नी को लेने आया था।
पत्नी के मना करने पर आरोपी ने उस पर गोली चला दी, लेकिन बीच में आ जाने की वजह से सास को गोली लग गई। भारत नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की शिनाख्त निशा महेंद्र (54) के रूप में हुई है। जबकि आरोपी की पहचान रोहिणी निवासी रमन बेनीवाल (35) के रूप में हुई है। निशा पति प्रदीप महेंद्र व 14 साल के बेटे हर्षित के साथ राणा प्रतापबाग बी ब्लॉक स्थित एक फ्लैट की तीसरी मंजिल पर रहती थी।
पति के गलत संगत में पड़ने से पत्नी हुई थी नाराज
प्रदीप का राणा प्रतापबाग में एक बुटीक है। 12 साल पहले प्रदीप ने अपनी बेटी चांदनी की शादी रमन से की थी। उसकी दस साल की बेटी रायमा और खुशी (4) हैं। रमन की रोहिणी में कई प्रॉपर्टी और दुकानें हैं जिससे किराया आता है।
परिवार वालों के मुताबिक, इन दिनों रमन गलत संगत में पड़कर शराब का सेवन करने लगा था। जिसकी वजह से दंपति के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। करवा चौथ के एक दिन बाद दंपति के बीच झगड़ा हुआ और चांदनी अपनी बेटियों को लेकर मायके में आकर रहने लगी। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे रमन अपने ससुराल पहुंचा और गलती मान कर चांदनी को अपने साथ चलने के लिए कहा।
मना करने पर उसने चांदनी के बाल खींचकर उसे बाहर ले जाने लगा। विरोध करने पर उसने चांदनी पर गोली चला दी। लेकिन इसी बीच बचाव में निशा वहां पहुंच गई औैर गोली उसे जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
चांदनी ने रमन के हाथ से रिवाल्वर छीनकर बाहर फेंक दी और भाई की मदद से उसे दबोच लिया लेकिन रमन अपने को छुड़ाकर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निशा को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।