फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Crowds of viral fever patients in hospitals

अस्पतालों में वायरल फीवर के मरीजों की भीड़

Fri, 22 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांवों में बीते एक सप्ताह से वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। वहीं, कई गांवों में टीमें भी भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

बौहार, बांध, मैधरी, टिकवांपुर, सतरहुली, कसबा भीतरगांव और शंकरपुर सहित कई गांवों में अभी रोग काबू में नहीं आया है। भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के गोद लिए गांव टिकवांपुर मेें भी वायरल बुखार फैलने से 50 से अधिक लोग बीमार बताए गए हैं। इनमें छोटे बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले चार-पांच दिनों से मरीजों की संख्या में एकाएक बढ़ोत्तरी हुई है। अस्पताल के ओपीडी रजिस्टर के मुताबिक, प्रतिदिन लगभग 600 मरीज पर्चे बनवा रहे हैं। इनमें 70 फीसदी बुखार से पीड़ित हैं। अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा. पवन सचान नेे बताया कि वायरल फीवर से ग्रस्त मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इसे ठीक होने में कम से कम पांच दिन का समय लगता है। मरीज की हालत बिगड़ने पर एक सप्ताह का भी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुवार को सीएचसी की ओपीडी में कुल 623 पर्चे बनाए गए। वहीं, पतारा, भीतरगांव, कोरियां, बरीपाल और गिरसी सहित अन्य अस्पतालों में भी वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ने के समाचार मिल रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीज भर्ती हैं। गांवों-कसबों में झोलाछाप भी सक्रिय हैं। डाक्टरों ने बताया कि बरसाती पानी के जमाव और घरों के आसपास गंदगी जमा होने से वायरल बुखार फैल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के न आने से गलियों में कूड़ा-करकट जमा है और नालियां बजबजा रही हैं, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़  रहा है।



सीएचसी के अधीक्षक डा.सुरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि वायरल फीवर से बचाव के लिए बासी भोजन, कटे फल और ठंडे पेयों के सेवन से परहेज करें, गंदे पानी के प्रयोग से बचें, घरों के आसपास गंदगी न रहने दें। रात में खुले में न सोएं और मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार आने पर पैरासीटामाल की गोली लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed