{"_id":"58cfdd884f1c1ba84f1a2735","slug":"court-punish-to-auto-driver-for-robbery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक ने किया ये काम, अब चुकानी पड़ी बड़ी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक ने किया ये काम, अब चुकानी पड़ी बड़ी कीमत
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
law
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालक ने अपनी सवारी के साथ ऐसा काम किया, जिसके बाद उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ी है। लूट के इरादे से ऑटो चालक को अपनी ही सवारी पर कुल्हाड़ी से हमला करना महंगा पड़ गया। कुल्हाड़ी से हमला करने और लूट के प्रयास के मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत ने ऑटो चालक और उसके साथी को 10-10 साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में रामदरबार निवासी सूरज (25) और जनता कॉलोनी सेक्टर-25 निवासी सागर (21) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ सेक्टर-11 थाना पुलिस ने संबंधित केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
चंडीगढ़ कोर्ट
- फोटो : file photo
नौ फरवरी 2016 को दर्ज मामले में खुड्डा लाहौरा निवासी लोकेश वर्मा शिकायतकर्ता थे। उसने पुलिस को बताया था कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 9 फरवरी की सुबह करीब दो बजे वह सेक्टर-17 बस स्टैंड से घर की ओर जा रहा था। उसने घर जाने के लिए एक ऑटो बुक किया था। ऑटो चालक के साथ एक अन्य युवक भी था।
रास्ते में खुड्डा लाहौरा पुल के पास से उन्होंने ऑटो जंगल रोड से जंगली एरिया की ओर मोड़ लिया। उसने विरोध किया तो चालक के साथी ने उस पर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद उन्होंने ऑटो रोका और उसे उतार कर उससे मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने उसे लूटने की नियत से उस पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसके हाथ और सिर पर चोट आई थी। इसके बावजूद लोकेश ने दोनों से डटकर मुकाबला किया और उन्हें अपने मकसद में कामयाब नहीं होने दिया।
इस दौरान लोकेश ने उनसे कुल्हाड़ी छीन ली और अपने बचाव में उन्हें कुल्हाड़ी से डराया। इससे दोनों दोषी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लोकेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित का अस्पताल में इलाज कराया। यहां बयान के बाद पुलिस ने ऑटो नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अगले दिन शाम छह बजे पुलिस ने सागर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया था।