फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   constable sent to jail for killing his wife

मोबाइल फोन में कैद पत्नी के कत्ल का सच, लेडी कॉन्स्टेबल से रिश्ते का भी खुलेगा राज

Mon, 14 May 2018 06:07 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, एटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, एटा Updated Mon, 14 May 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
constable sent to jail for killing his wife
file photo
एटा में पत्नी की हत्या करने के आरोपी सिपाही को पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। जेल भेजने से पहले आरोपी सिपाही के साथ उसके आवास की तलाशी कराई गई।  
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सिपाही के आवास की तलाशी लेते हुए तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनसे पुलिस लेडी कांस्टेबल और सिपाही की कॉल डिटेल खंगाल रही है। 
     
कोतवाली नगर क्षेत्र के देहात कंपाउड में रहने वाले सिपाही नितिन राणा ने अपनी पत्नी नीतू की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सिपाही पर लेडी कॉन्स्टेबल से अवैध संबंध के कारण पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है।  
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि तलाशी के दौरान आवास से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। जिसमें एक मोबाइल फोन आरोपी सिपाही और दो मृतका नीतू के हैं। 

बरामद मोबाइल के माध्यम से पुलिस आरोपी सिपाही और लेडी कॉन्स्टबेल की कॉल डिटेल खंगालेगी। जिसे लेकर पुलिस घटना के पीछे के सटीक कारण का पता लगा सके।      

मायके वालों ने सिपाही के एक लेडी कॉन्स्टेबल से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। वहीं सिपाही भी मृतका पर नाजायज संबंध होने का आरोप लगा रहा है। ऐसे में पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed