फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress launch 'Kisan movement' in Bihar

बिहार में 'किसान आंदोलन' शुरू करेगी कांग्रेस

Fri, 28 Sep 2018 12:33 PM IST
भाषा, पटना
भाषा, पटना Updated Fri, 28 Sep 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
Congress  launch 'Kisan movement' in Bihar
पंजाब का किसान

बिहार में संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस ने राज्य में किसानों को लामबंद करने के लिए जल्द ही बड़े पैमाने पर मुहिम शुरू करने की तैयारी में है। कांग्रेस अपनी इस मुहिम में 'उपज की सरकारी खरीद नहीं होने' के मुद्दे को जोरशोर से उठाएगी। पार्टी नेताओं ने हाल ही में राज्य के हजारों किसानों के साथ संवाद किया और फिर इस नतीजे पर पहुंचे कि राज्य में गेहूं और धान का सरकार द्वारा खरीद नहीं किया जाना किसानों का सबसे बड़ा मुद्दा है।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव-प्रभारी (बिहार) वीरेंद्र सिंह राठौर ने 'भाषा' से कहा, 'पिछले कुछ हफ़्तों में हमने 10 हजार से अधिक लोगों से संवाद किया जो खेती से जुड़े हुए हैं। इस संवाद में यह बात निकलकर आयी कि उपज की सरकार द्वारा खरीद नहीं किया जाना किसानों का सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन इस मुद्दे को राजनीतिक विमर्श में महत्व नहीं मिल रहा है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "बिहार में हम जल्द ही किसान आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। हमने इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। हम सम्मेलनों, धरने-प्रदर्शनों और जनसंपर्क के जरिये किसानों को लामबंद करेंगे कि वे अपना अधिकार पाने के लिए आगे आएं।' राठौर ने कहा, 'राज्य में किसानों की उपज की सरकार द्वारा खरीद नहीं की जाती जिस वजह से किसान छोटे व्यापारियों को तय न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी कम कीमत पर अपनी उपज बेचने को मजबूर हो जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'गेंहू की सरकारी खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल है लेकिन बिहार में पिछली फसल के दौरान किसान 1200 रुपये से भी कम कीमत गेहूं बेचने को मजबूर हुए। इसकी वजह सरकारी खरीद का नहीं होना है। किसानों की लागत भी नहीं निकल पाई। यह बहुत ही दयनीय स्थिति है।' कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी किसानों से यह वादा करेगी कि केंद्र और राज्य की सत्ता में आने पर बिहार और हरियाणा की तर्ज पर उनकी उपज की 100 फीसदी सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान से मंजूरी मिलने के साथ ही इस मुद्दे पर किसानों को एकजुट करने की मुहिम शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed