फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Congress bets on OBC, makes Sanjay Yadav the district president

कांग्रेस का ओबीसी पर दांव, संजय यादव को बनाया जिलाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Congress bets on OBC, makes Sanjay Yadav the district president
13jjrp17- कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय यादव। - फोटो : संवाद
झज्जर। मंगलवार को कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी हैं। कांग्रेस ने जाट लैंड में ओबीसी पर दांव खेला हैं। कांग्रेस ने सिलानी गेट कच्चा बाबरा रोड निवासी संजय यादव को जिलाध्यक्ष बनाया हैं। संजय यादव प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के गुट से आते हैं। 44 साल के संजय यादव पिछले 26 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में ही युवा कांग्रेस को जॉइन कर लिया था और तब से लगातार कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

उनका पूरा परिवार शुरू से ही कांग्रेस पार्टी से ही जुड़ा हुआ है। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष संजय यादव ने पार्टी के बड़े पदाधिकारियों व नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वे उस पर खरा उतरेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। संजय यादव का जन्म 2 सितंबर 1980 में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ ही यूथ कांग्रेस को जॉइन कर लिया था। वहीं संजय यादव के परिवार में उनके दो बड़े भाई दलीप और जगदीश हैं।
विज्ञापन

संजय यादव का कोई भी बड़ा कारोबार नहीं है और वे खेती बाड़ी का काम करते हैं। छोटी सी उम्र से ही संजय ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में आना जाना शुरू कर दिया था। संजय यादव ने कहा कि जो आज जिम्मेदारी पार्टी हाइकमान की ओर से सौंपी गई है उसका आभारी हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed