फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   complaint for All weather road

महिला की शिकायत पर पीएम ने रूकवाया ऑल वेदर रोड का काम, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 15 Mar 2017 06:46 PM IST
complaint for All weather road
complaint for All weather road Updated Wed, 15 Mar 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
complaint for All weather road
- फोटो : demo pic

उत्तराखंड को केंद्र सरकार से म‌िली सौगात पर फ‌िलहाल ब्रेक लगता नजर आ रहा है। अब यह मामला पर‌िवहन मंत्रालय पहुंच गया है। मंत्रालय से  अग्रिम कार्रवाई होने के बाद ही अब काम शुरु हो सकेगा। 

विज्ञापन


चारधाम ऑल वैदर रोड़ को ऋषिकेश से पौड़ी से जोडने के लिए उठाया गया मुद्दा केंद्रीय परिवहन विभाग के पास पहुंच गया है। केंद्रीय सड़क परिवहर एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडग़री ने पत्र भेजकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है। 
विज्ञापन


इस मामले में इंदू देवी बिष्ट निवासी ग्राम मकलोड़ी कंडवालस्यूं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था कि पौराणिक धार्मिक पैदल यात्रा मार्ग ऋषिकेश, नीलकंठ, ब्यास जी की ब्यास चट्टी, श्री डांडा नागराजा मंदिर होते हुये ग्राम मकलोडी, जवाड़ा घीड़ी जनपद पौड़ी से होते हुये खिर्सू, रुद्रप्रयाग, चमोली से श्री बद्रीनाथ जी के धाम संपन्न होती आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इस पौराणिक यात्रा मार्ग पर ही टनल, पुल बनाते हुये आल वेदर रोड बनायी जाती है तो ऋषिकेश से श्री बद्रीनाथ धाम तक की कुल दूरी में 124 किलोमीटर की कमी होकर वास्तविक दूरी 176 किलोमीटर रह जायेगी। ऋषिकेश-ब्यासचट्टी-मकलोडी घीड़ी जनपद पौड़ी की सरहद से गुजरनें वाले पौराणिक धार्मिक पैदल मार्ग को ही टनल व तीन-चार मोटर पुल निर्मित कर पौड़ी खिर्सू होते हुये रुद्रप्रयाग-चमोली से बद्रीनाथ धाम व अंतिम सीमा तक बनाया जाता है तो ऋषिकेश से जिला मुख्यालय पौड़ी तक 2 घंटे में आया जाया जा सकता है। इससे पिछड़े क्षेत्र यमकेश्वर, द्वारीखाल, कोट, कल्जीखाल, पाबौ, खिर्सू ब्लाक के निवासियों को नजदीकी चिकित्सा शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं पलायन भी रुक जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed