फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   CM Yadav praised former CM Shivraj, called Rahul a liar

MP News: CM मोहन यादव ने की शिवराज की तारीफ, राहुल को बताया झूठा, कहा- यह मोदी और मोदी की गारंटी का चुनाव है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 01:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी झूठे हैं। झूठ ही बोलेंगे। वह झूठ नहीं बोलेंगे तो कहां जाएंगे। 

विज्ञापन
CM Yadav praised former CM Shivraj, called Rahul a liar
सभा के दौरान सीएम यादव और बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भिकनगांव विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल में आने वाले क्षेत्र हेलापड़ावा में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान खंडवा लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हंमला बोला। सीएम ने राहुल गांधी को झूठा तक कह दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठ बोलकर जादूगर की तरह चुनाव में आ रही है कांग्रेस। 

विज्ञापन


अपनी सभा में सीएम यादव ने कहा कि झूठ बोलकर कांग्रेस वोट मांगती है। राहुल के मम्मी, पापा और नाना की सरकार 60 साल तक रही है। विकास क्यों नहीं किया? कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। अब झूठ बोल रहे हैं कि आरक्षण खत्म हो जाएगा। सीएम डाॅ मोहन यादव ने इशारे-इशारे में सेम पित्रोदा के बयान को लेकर भी सवाल खडे किए। उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी की सरकार ने 10 साल में देश की दुनिया में पहचान बनाई है। ये मोदी का चुनाव है, मोदी जी की गारंटी का चुनाव है। अबकी बार 400 पार, फिर मोदी सरकार। मोदी को एक बार फिर पीएम बनाना है। इस अवसर पर आदिवासियों से सीएम यादव ने मोदी के नाम पर ताली भी बजवाई। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान की तारीफ भी की।
विज्ञापन


सीएम यादव ने कहा- राहुल तो झूठा है
मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं आज यहां भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए ज्ञानेश्वर पाटिल के पक्ष में वोट के अपील करने आया हूं। मुझे इस बात का आनंद है कि आदिवासी अंचल में अभी जिस तरह से जनता का विश्वास मोदी जी पर है, और पूरा वातावरण मोदी मय बना हुआ है, और अब आखरी चरण के मध्य प्रदेश में लोकसभा के आठ सीटों के चुनाव बचे हैं। मैं आठों सीटों पर देख रहा हूं कि भाजपा को सीधे-सीधे जनता जिताने वाली है। जब उनसे पूछा गया कि अपने अभी अपने बयान में राहुल गांधी को झूठा कहा, तो उन्होंने कहा कि वह तो है झूठा, तो झूठ बोलेगा, नहीं तो कहां जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed